Gajkesri Raj Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि चंद्रमा ग्रह 31 दिसंबर को (Chandrama Transit In Meen) मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही मीन राशि में पहले से गुरु ग्रह विराजमान हैं। जिससे गजकेसरी राजयोग (Gajkesri Raj Yog In Meen) का निर्माण हो रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों को पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि: आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आप लोगों की गोचर कुंडली के दूसरे भाव में बन रहा है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको चल अचल संपत्ति प्राप्ति का भी योग है। साथ ही यह समय मार्केंटिंग वर्कर और मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है।
मिथुन राशि: गजकेसरी राजयोग आप लोगों को आर्थिक दृष्टि से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम भाव में बनने जा रहा है। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही छात्रों और प्रतियोगिता में कामयाबी मिलने का योग है। वहीं अगर आप जॉब में कार्यरत हैं तो आपको कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस समय आप प्रापर्टी या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।
वृष राशि: आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग करियर और व्याापर के दृष्टिकोण से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस सयम आपके आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं।
साथ ही इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई बड़ी व्यवसायिक डील भी कर सकते हैं। जिसमें आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी की तलाश में है तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है।