Gaj Kesari Yoga: आज बसंत पंचमी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन मां सरस्वती की पूजा करने का विधान है, क्योंकि आज ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी का जन्म हुआ था। इसी के कारण आज के दिन मां सरस्वती की पूजा करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज का दिन काफी खास है क्योंकि आज रवि योग के साथ रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज एक राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। बता दें कि चंद्रमा आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक मीन राशि से निकलकर मेष राशि में पहुंच जाएंगे। इस राशि में करीब ढाई दिन रहेंगे। बता दें कि मेष राशि में पहले से ही देवताओं के गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये राजयोग काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस योग के बनने से किन राशियों की चमक सकती हैं किस्मत….

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी, जिससे हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन-धान्य की वृद्धि होगी। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मां सरस्वती की कृपा से बुद्धि ठीक ढंग से काम करेंगी। ऐसे में आप अपनी वाणी से हर किसी के चहेते बन सकते हैं। समाज में मान सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही नौकरी में भी आपके काम की प्रशंसा होगी। आपकी मेहनत और लगन देखकर वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रसन्न होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही पहले किए गए निवेश में अब लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में गजकेसरी योग एकादश भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। आर्थिक इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आपको अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्या का अब हल मिल सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। लंबे समय से वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बीतेगा। छात्रों की बात करें, तो लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस राशि के जातक किसी यात्रा में जा सकते हैं व्यवसाय में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्माण पंचम भाव में हो रहा है। ऐसे में इ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सही हो सकती है। इसके साथ ही धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। इसके साथ ही देवी-देवता पूजा करने से प्रबल लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।