Gaj Kesari Yoga: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती है, जिससे विभिन्न तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। जहां होली के दिन चंद्रमा कन्या राशि में रहकर केतु के साथ युति कर रहे हैं। ऐसे में केतु के कारण चंद्र ग्रहण लग रहा है। वहीं होली के बाद यानी 27 मार्च को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में वह गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 मार्च को चंद्रमा तुला राशि में लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही ग्रहों के राजकुमार बुध और गुरु बृहस्पति चौथे भाव में रहेंगे। ऐसे में चंद्रमा पर बुध के साथ-साथ गुरु की दृष्टि पड़ रही है, जिससे डबल गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। तुला राशि में गजकेसरी योग बनने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों की चमकेगी किस्मत…

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए डबल गजकेसरी योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन मिल सकता है। अगले 54 घंटे काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। व्यापार और नौकरी में काफी लाभ मिल सकता है। चंद्रमा की चौथे भाव में दृष्टि पड़ने के कारण घर में सुख-शांति बनी रहेगी। नया वाहन, संपत्ति खरीद सकते हैं। इसके साथ ही घर में कोई मांगलिक काम हो सकते हैं। इसके साथ ही नया बिजनेस, कारोबार या फिर नौकरी के लिए अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ के साथ हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके रुके काम पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए डबल गजकेसरी योग लाभकारी सिद्ध हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार धन संपदा की प्राप्ति होने के साथ लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। भगवान शिव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लग्न भाव में चंद्रमा होने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। एकाग्रता, ज्ञान-वुद्धि और विवेक जाग्रत होंगे। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय ले सकते हैं। इससे आने वाले समय में आपको लाभ मिलेगा। चंद्रमा की दृष्टि सप्तम भाव में पड़ने से विवाह का भी यग बन रहा है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए डबल गजकेसरी योग लाभकारी सिद्ध होगा। इस राशि में चंद्रमा 12वें भाव में रहेंगे। ऐसे में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही विदेश में व्यापार या फिर वहां रहने का भी प्लान बना सकते हैं। निवेश करने से भी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। प्रेम विवाह का भी योग बन रहा है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। पार्टनरशिप के बिजनेस में भी आपको मुनाफा मिलेगा। एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। एक बड़ी सोच के साथ व्यापार या फिर करियर में कोई अच्छा फैसला ले सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।