Gajkesri Yog 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, साल 2025 गुरु की चंद्रमा के साथ युति होगी, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में यह योग अत्यंत शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 साल के बाद 28 मई 2025 को गजकेसरी योग बनेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 मई को देवताओं के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 28 मई को चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे और 30 मई तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ज्योतिष के अनुसार, गुरु और चंद्रमा के संयोग से बनने वाला गजकेसरी योग कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस योग से धन, करियर, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में बड़े बदलाव होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं, किन राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2025 में पहली बार मिथुन राशि में 28 मई 2025 को गुरु और चंद्रमा का संयोग बनेगा। ऐसे में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए नया साल शानदार रहने वाला है। इस साल आपकी आर्थिक परेशानियां कम होंगी। अचानक धन लाभ होगा। इस राशि के जातक को 2025 में नौकरी में प्रमोशन, आय में वृद्धि और कर्ज से मुक्ति मिलेगी। करियर में तरक्की मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्रा और पुण्य कार्यों का मौका मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि वाले जातकों को इस योग से खास फायदा होगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। विदेश में पढ़ाई या नौकरी की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वाहन खरीदने और विवाह के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। व्यापार के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। अच्छी इनकम के स्त्रोत बनेंगे। रिश्तों में मिठास रहेगी।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि के लिए यह योग बेहद शुभ रहेगा। साढ़ेसाती के असर में कमी आएगी। करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा और संतान सुख का योग बनेगा। पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। ससुराल में शुभ काम होंगे। शादी के इच्छुक लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि और व्यापार में अच्छा खासा लाभ के योग बन रहे हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।