October Month Lucky Rashifal : वैदिक ज्योतिष अनुसार अक्टूबर के महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। साथ ही इस महीने में 4 राजयोग बन रहे हैं। जिसमें कर्मफल दाता शनि देव शश राजयोग बना रहे हैं। वहीं व्यापार के दाता बुध ग्रह भद्र राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। साथ ही धन और वैभव के दाता तुला में प्रवेश करके मालव्य राजयोग बना रहे हैं। साथ ही इस महीने बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए अक्टूबर का महीना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस महीने बनने वाले चार राजयोग आप लोगों को काम- कारोबार में तरक्की देंगे। साथ ही इस महीने में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके आमदनी के स्रोत में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। अचानक से आपकी कमाई में इज़ाफ़ा होगा और आपको करियर में भी तरक्‍की पाने के योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

चार राजयोग बनने से अक्टूबर का महीना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथही इस दौरान आपकी नौकरी में बदलाव संभव है और आपको करियर में नए और बेहतरीन अवसवर प्राप्‍त होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। किसी विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। वहीं आपकी आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपको अपने कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी दैनिक इनकम में इजाफा होगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों को अक्टूबर का महीना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मालव्य राजयोग आपकी राशि में ही बन रहा है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण कर रहे है। इसलिए 4 राजयोग बनने से आपकी दैनिक इनकम में इजाफा होगा। साथ ही अक्टूबर का महीने में आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वहीं लव लाइफ के लिए अक्टूबर का महीने आपके लिए यादगार रहने वाला है। इस महीने आपके घरवाले आपके प्यार पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है। आपको नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024