Lucky Rashi Of January 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 के जनवरी महीने में 4 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसमें सबसे पहले ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इसके बाद ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। साथ ही बुध ग्रह 17 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं अंत में धन के दाता शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे मकर राशि में चतुर्ग्रही योग का भी निर्माण होगा। वहीं इन 4 ग्रहों की चाल में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 साल बाद चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, गुरु और चंद्र बनाएंगे पावरफुल गजकेसरी राजयोग, आय में जबरदस्त वृद्धि के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए 4 ग्रहों का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही परिवार और मित्रों के सहयोग से आपके प्रयास और भी फलदायक साबित होंगे। वहीं इस दौरान आपका व्यक्तित्व इस समय दूसरों को प्रेरित करेगा और नई साझेदारियों के अवसर आएंगे। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

चार ग्रहों का राशि परिवर्तन तुला राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध होगा। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होगा। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारियों के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नए ग्राहक, बेहतर सौदे और लाभ के संकेत बनेंगे। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आफके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

चार ग्रहों का गोचर मेष राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट, बोनस या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही व्यापार करने वालों के लिए यह समय नई डील, पार्टनरशिप और मुनाफे वाला रहेगा। वहीं इस समय नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस समय आपको पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

12 साल बाद चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, गुरु और चंद्र बनाएंगे पावरफुल गजकेसरी राजयोग, आय में जबरदस्त वृद्धि के योग


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026