November Ke Grah Gochar : वैदिक पंचांग अनुसार नवंबर का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बहुत ही महत्वपूरण होने जा रहा है। आपको बता दें कि इस महीने में शनिदेव मार्गी होंगे। साथ ही उनके साथ ही सूर्य, शुक्र और बुध सहित 4 ग्रहों की चार में परिवर्तन होगा। नवंबर के पहले सप्‍ताह में धन के दाता शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं फिर 15 नवंबर को शनि अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुंभ में सीधी चाल चलेंगे। उसके बाद 16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

 वहीं व्यापार के दाता बुध 26 नवंबर की रात्रि को वृश्चिक राशि में उल्टी चाल चलेगे और 16 दिसंबर तक इसी स्थिति में संचरण करेंगे। ग्रहों की स्थिति में होने वाले इन बदलावों से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए चार ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं  नौकरीपेशा लोगों की भी इस महीने तरक्‍की होगी और वे अपने लक्ष्‍य को आसानी से प्राप्‍त कर लेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस अवधि में आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

चार ग्रहों की चाल में बदलाव कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं आप समाज में लोकप्रिय होंगे। वहीं  इस महीने आपका गोल्‍डन टाइम शुरू होगा और आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णायक फैसला इस महीने ले सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए चार ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको कारोबार में कमाई करने के लिए अच्‍छे मौके मिलेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही जो लोग प्रापर्टी, रियल स्टेट और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ काम करते हैंं, तो आपको लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024