Grah Gochar March 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रहों का यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि कि मार्च में 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं शुक्र मेष राशि में संचरण करेंगे। साथ ही 15 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। वहीं इसके अगले दिन बुध भी मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मार्च का महीना शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपकी प्रमोशन और इंक्रीमेंट की बात चल सकती है। साथ ही इस वक्त विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिल पाएंगे। वहीं इस समय आपके कार्य में सिद्धि होगी। साथ ही सुख- साधनों की वृद्धि होगी। वहीं आपके दांपत्य जीवन में संबंध मधुर बने रहेंगे। वहीं कारोबारियों को मुनाफा होगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे। सिंगल जातकों को पार्टनर मिल सकता है। लेकिन इस समय आपको लेन- देन करके समय सावधान रहना चाहिए। वहीं जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मार्च का महीना आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस महीने उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। जिनका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है। साथ ही दैनिक व्यापारियों को भी इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मतलब जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। वहीं पार्टनरशिप के काम भी आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए मार्च का महीना लाभदायक और सुखद साबित हो सकता है। इस महीने आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। वहीं इस महीने आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
साथ ही करियर से संबंधित बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको इस अवधि में कोर्ट- कचहरी के संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।
