February Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार फरवरी के महीने में बुध, मंगल, शनि, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें महीने की शुरुआत में 1 फरवरी को बुध मकर राशि में संचरण करेंगे। इसके बाद 5 फरवरी को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इसके बाद 8 फरवरी को बुध मकर राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद 11 फरवरी को कर्मफल दाता शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ राशि में अस्त होंगे।
वहीं इसके बाद 12 फरवरी को शुक्र के मकर राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग निर्माण होने जा रहा है। इसके बाद 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे और 20 फरवरी को बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस महीने किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए फरवरी का महीना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर आदित्य मंगल और बुधादित्य राजयोग बनेगा। जिससे आपको नौकरी और कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही आपका समाज में प्रभाव बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। मतलब उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस महीने में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
फरवरी का महीना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आदित्य मंगल और बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए विदेश में शिक्षा और उच्च शिक्षा में सफलता के चांस छात्रों के लिए बनेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। धर्म कर्म और तीर्थयात्रा के संयोग बनेंगे। वहीं आप किसी मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपको निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए फरवरी का महीना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको किसी सरकारी क्षेत्र में लाभ और सफलता मिलेगी। वहीं इस समय निवेश से आपको लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आप इस समय कोई वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में भी शानदार सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ संबध मधुर रहेंगे। साथ ही जो लोग पार्टनरशिप का बिजनेस करते हैं, उनको लाभ हो सकता है।