Kedar Yog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र में केदार राजयोग को बेहद शुभ माना जाता है। यह योग जिस व्यक्ति की कुंडली में बनता है, वह राजाओं सी जिंदगी जीता है। साथ ही वह धनवान होता है और उसके पास खूब प्रापर्टी होती है। आपको बता दें कि 500 साल बाद केदार राजयोग का निर्माण हुआ है। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

केदार राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही अगर आप फिल्म लाइन, खेल, सेना और, पुलिस से जुड़े हुए हैं। वहीं राजनीति से जुड़े हुए लोगों को यह समय शानदार रहेगा। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आपको यह समय शुभ रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए केदार राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से अष्टम भाव पर तो वहीं शनि देव 11वें स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस सयम कारोबारियों को अच्छा धनाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को नए अवसर मिलेंगे और आय के अन्य स्रोत भी मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और भौतिक सुख सुविधाएं भी बढ़ेंगी। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

केदार राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गोचर कुंडली के भाग्य भाव पर मंगल और शुक्र स्थित हैं। साथ ही सूर्य कर्म स्थान तो वहीं शनि देव आय स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए जो लोग बेरोजगार लोग हैं, उनको इस समय नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही नौकरी के नए माध्यम बनेंगे। साथ ही व्यवसाय से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ होगा और आपकी व्यापारिक साख भी बढ़ेगी। साथ ही आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील भी साइन कर सकते हैं। वहीं इस समय निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024