Kedar Yog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही इन योगों का प्रभाव किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि 500 साल बाद केदार राजयोग का निर्माण हुआ है। क्योंकि इस समय 7 ग्रह चार राशियों में है। जिससे केदार योग बना है। इसलिए इस राजयोग का निर्माण सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आक्समिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं केदार राजयोग से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए केदार राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से भाग्य स्थान पर मंगल, शुक्र और बुध स्थित हैं। साथ ही सूर्य ग्रह दशम भाव पर हैं और शनि देव आय स्थान पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही आय के नए सोर्स बनेंगे। वहीं इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही नए काम में सफलता मिलेगी। साथ ही इच्छाओंं की पूर्ति होगी। वहीं निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस समय आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

केदार राजयोग मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के अष्टम स्थान पर तो वहीं शनि ग्रह 11वें भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय व्यापारियों को कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं जो लोग प्रेम- संबंध में चल रहे हैं तो उनका विवाह हो सकता है। वहीं छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। मतलब वो किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नए कार्य में सफलता मिलेगी। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए केदार राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं अगर फिल्म लाइन, खेल के खिलाड़ी हैं, तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। वहीं साथ ही घर परिवार में विवाह और उत्साह का संयोग बनेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। साथ ही बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024