Vastu Tips From Home: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो हमारे घर में क्लेश और दरिद्री छा जाती है। साथ ही जिस घर में दरिद्री छा जाती है वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जातीं हैं। हमारे घर में हर दिशा का अपना अलग महत्व होता है। लेकिन आपने देखा होगा लोग किसी भी दिशा में कोई भी वस्तु रख देते हैं। जो कि गलत है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं वास्तु अनुसार घर की दक्षिण दिशा में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए। आइए जानते हैं…

दक्षिण दिशा में होता है पितरों का वास:

मान्यता है घर की दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है और इधर किसी भी गलत सामान को बिल्कुल नहीं रखना चाहिए और अगर आप ऐसा करते हैं तो पितर नाराज हो सकते हैं और आपको पितृ दोष लग सकता है और जब पितृ दोष लग जाता है। तो घर से सुख और समृद्धि छिन जाती है और जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस दिशा में नहीं बनानी चाहिए किचन:

वास्तु अनुसार घर की दक्षिण दिशा में किचन नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है और आर्थिक तंगी भी आ सकती है। किचन पूर्व दिशा में बना सकते हैं। साथ ही दक्षिण दिशा में कई लोग स्टोर रूम भी बना लेते हैं, जो कि गलत है। ऐसा करने से घर से सुख- समृद्धि छिन जाती है।

दक्षिण दिशा में मंदिर नहीं बनाना चाहिए:

वास्तु अनुसार घर की दक्षिण दिशा में मंदिर भी नहीं बनाना चाहिए। मान्यता है इस दिशा में की गई पूजा- आराधना को भगवान स्वीकार नहीं करते हैं। साथ ही इस स्थिति में पूजा-पाठ करने का भी कोई फल नहीं मिलता। इतना ही नहीं मांगी गई मनोकामना भी पूर्ण नहीं होती। (यह भी पढ़ें)-

ये चीजें भी न रखें:

दक्षिण दिशा में जूते-चप्‍पल भी न रखें। ऐसा करने से पितृ नाराज होते हैं। दक्षिण दिशा में मशीनेंरखने से भी बचें।  इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। (यह भी पढ़ें)-