मेष- इस राशि के लोगों को कभी भी बीमारी को लेकर वहम हो जाता है। इससे बचने के लिए इस राशि के लोग अच्छा भोजन करना पसंद करते हैं। तेल, मसालेदार और नशे से बचना इनके लिए लाभदायक होता है। वास्तु के अनुसार इस राशि के लोगों को काले रंग से बचना चाहिए।

वृषभ- इस राशि के लोगों को अपनी ही कल्पना से डर लगता है, लेकिन विचारों को लेकर ये स्थिर हो जाते हैं। अपनी इस कमजोरी को दूर करने के लिए इस राशि के लोगों को क्रोध कम करना चाहिए। वास्तु के अनुसार लाल रंग इस राशि के जातकों के लिए अशुभ माना जाता है।

मिथुन- डर और वहम इस राशि के लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी माना जाता है। इनको किसी बात का वहम होता है तो ये संभाल लेते हैं और अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हैं। इस राशि के लोगों को हनुमान जी की पूजा से ही लाभ प्राप्त हो सकता है।

कर्क- इस राशि के लोग भावनात्मक रुप से कमजोर होते हैं। बीमारियों को लेकर इन्हें ज्यादा वहम होता है। इन्हें सूर्य को जल अर्पित करने से लाभ प्राप्त हो सकता है और काले रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

सिंह- इस राशि के लोगों को किसी भी बात का डर नहीं होता है, लेकिन कभी-कभी रिश्तों को लेकर वहम हो जाता है। इस राशि के लोगों को काम के अत्याधिक दबाव से बचना चाहिए। हरा रंग इनके लिए अशुभ हो सकता है।

कन्या- इस राशि के लोग अध्यात्म में विश्वास करने वाले माने जाते हैं, लेकिन कभी-कभी बिना किसी कारण के ये घबराने लगते हैं। इन्हें अपने फैसलों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। लाल रंग इनके लिए अशुभ हो सकता है।

तुला- इस राशि के लोग अपनी ही कल्पना में रहते हैं। इन लोगों को कल्पना में रहने के कारण वहम हो जाता है जिसके लिए हर दिन अपने ईष्ट का पूजन करना चाहिए। पीले रंग के प्रयोग से बचना चाहिए।

वृश्चिक- इस राशि के लोग नाजुक माने जाते हैं और जीवन के उतार-चढ़ाव से डर जाते हैं। इन्हें जल्दी ही परेशानी होने लगती है। इस राशि के लोगों को अपने खान-पान में बदलाव करने की जरुरत है और काले रंगे के प्रयोग से बचना चाहिए।

धनु- इस राशि के लोग शक्तिशाली और अध्यात्मिक माने जाते हैं। इस राशि के लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी इनका क्रोध होता है और उसी को काबू करने की जरुरत है।

मकर- इस राशि के लोगों को हर छोटी बात में वहम होता है चाहे वो खाने के लिए हो या किसी बड़ी बात के लिए। इस राशि के लोगों को अपने दोस्तों को सोच-समझकर बनाना चाहिए और इसी के साथ भूरे रंग के इस्तेमाल को कम कर देना चाहिए।

कुंभ- इस राशि के लोग कल्पनाशील और भावुक माने जाते हैं। इन्हें किसी भी बात को लेकर डर हो जाता है, इन्हें बचाव के लिए नशे से दूर रहना चाहिए और सात्विक भोजन करना चाहिए। लाल रंग के प्रयोग को कम कर देना ही इनके लिए लाभदायक होगा।

मीन- इस राशि के लोगों की सामान्य तौर पर कोई कमजोरी नहीं होती है, लेकिन यदि कोई बात इनके मन में बैठ गई तो वो आसानी से जाती नहीं है। इस राशि के लोगों को हफ्ते में एक दिन व्रत जरुर करना चाहिए और साथ में दूध का सेवन करना चाहिए। हरे रंग से दूर रहना इनके लिए शुभ हो सकता है।