Raviwar Ke Upay: वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह का किसी न किसी दिन पर आधिपत्य होता है। रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य का माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताते हैं। सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान को दर्शाते हैं। यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि सूर्य की महादशा चल रही हो तो रविवार के दिन जातकों को अच्छे फल मिलते हैं। सूर्य सिंह राशि का स्वामी हैं और मेष राशि में यह उच्च के होते हैं, जबकि तुला इसकी नीच राशि है।

साथ ही, आरोग्यता के देवता भी सूर्य को ही माना जाता है। मान्यता ऐसी भी है कि सूरज की आती किरणों से अगर कोई कुछ मांगे तो भगवान सूर्य उनकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार को किन उपायों को करने से लोगों को फायदा हो सकता है।

पेड़ के नीचे दीया जलाएं:

रविवार के दिन भगवान सूर्य के ढ़ल जाने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे चार मुंह वाला दीया जलाने से ऐसी मान्यता है कि लोग की धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि इस प्रक्रिया को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं जिससे धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे विष्णु देवता का वास माना जाता है, इसलिए यह उपाय करने से व्यक्ति का पराक्रम भी बढ़ता है।

आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा:

बताया जाता है कि जो लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं या तमाम कोशिशों के बाद धन की हानि हो रही है तो रविवार को तांबा और गेहूं का दान करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस टोटके को अपनाने से धन संबंधी सभी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आर्थिक समस्याओं को कम करने के साथ ही तांबा और गेहूं दान करने से लोग बीमारियों के खतरे से भी दूर रह सकते हैं। गेहूं और तांबे में सूर्य देव का वास माना जाता है। 

आदित्य ह्रदय स्त्रोत का करें पाठ:

विद्वान बताते हैं कि रविवार को आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करना भी अति शुभदायक हो सकता है। माना जाता है कि इस स्त्रोत का पाठ करने से सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा लोगों को प्राप्त होती है। साथ ही, घरों में बरकत आती है। मान्यता है भगवान राम ने रावण से निर्णायक युद्ध से पहले भी आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ किया था। इसलिए अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप आदित्य ह्रदय स्त्रोत का नियमित पाठ कर सकते हैं।

हर मनोकामना होगी पूर्ण:

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगर लोग रविवार को एक बड़े से पत्ते में अपनी मनोकामना लिखकर उस पत्ते को बहते जल में प्रवाहित कर देते हैं तो इससे उनकी इच्छा तो पूरी होगी ही। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि का संचार भी होगा। इसके अलावा, इस दिन घर के सभी लोगों के माथे पर चंदन से तिलक लगाना चाहिए। अगर आपकी कुंडली मे गुरु और सूर्य ग्रह नकारात्मक स्थिति में स्थित हों तो भी आप ये उपाय कर सकते हैं, जिससे इन ग्रहों की नकारात्मकता में कमी आएगी। (यह भी पढ़ें)- मकर राशि में बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग, मार्च का महीना इन 4 राशि वालों के लिए रह सकता है बेहद शानदार

चीटियों को खिलाएं शक्कर:

माना जाता है कि इस दिन चीटियों को शक्कर खिलाने से भी लोगों को शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा, मान्यता है कि इस दिन सोने से पहले अपने सिरहाने के पास एक गिलास गाय का दूध रखकर सुबह पूजा करने के बाद इसे पीने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होगी। (यह भी पढ़ें)- Mahashivratri 2022: क्यों मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पर्व? जानिए इस दिन से जुड़ीं 3 बड़ीं रोचक घटनाएं