Flower Astrology: ज्योतिष शास्त्र में कई प्रकार के फूलों के लाभकारी महत्व भी बताए गए हैं। साथ ही पूजा में फूलों के प्रयोग की मान्यताएं भी बताई गई हैं। आइए जानते हैं कि गेंदे का फूल किस भगवान की पूजा में चढ़ाना बेहद शुभ माना गया गया है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इसका क्या महत्व है।

किस भगवान को प्रिय है गेंदे का फूल (Marigold Flower)

पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यो के लिए गेंदे के फूल बहुत ही शुभ और पवित्र माने जाते हैं। मान्यता के अनुसार गेंदे का फूल भगवान गणेश और भगवान विष्णु की पूजा में चढ़ाना बहुत ही शुभ होता है। यह फूल गुरु बृहस्पति को भी बहुत पसंद है। इस फूल का पूजा में सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस फूल को पूजा में भगवान को चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं मांगलिक कार्यों में भी इस फूल का प्रयोग किया जाता है। किसी भी शुभ कार्य पर घर, प्रतिष्ठान आदि के सजाने के लिए भी गेंदे के फूल का ही प्रयोग किया जाता है।

गेंदे के फूल का पूजा में महत्व (Importance of Marigold Flower)

मान्यता के अनुसार पूजा में रोजाना भगवान विष्णु को गेंदे का फूल चढ़ाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं संतान संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है। पूजा में हमेशा ताजे गेंदे का फूल ही भगवान को चढ़ाना चाहिए।

गेंदे के फूल का वास्तु शास्त्र में महत्व (Importance of Marigold Flower in Vastu Shastra)

वास्तु शास्त्र में भी गेंदे के फूल का बहुत महत्व बताया गया है। यह फूल सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के उत्तर- पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यह एक मात्र ऐसा फूल है जिसका सबसे ज्यादा प्रयोग पूजा व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में सबसे ज्यादा किया जाता है।