ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी को ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका असर मानव जीवन पर सीधा पड़ता है। साथ ही किसी व्यक्ति को यह परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि जून में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसको ज्योतिष के दृष्टिकोण से बहुत अहम घटना मानी जा रही है। साथ ही इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस दौरान थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं।

इन ग्रहों चाल में होगा बदलाव:

सबसे पहले तो 3 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध जो वक्री चल रहे हैं वह वृष राशि मेें मार्गी होंगे। इसके बाद 5 जून को कर्मफलदाता शनि देव कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। फिर सूर्य देव मिथनु राशि में गोचर करेंगे। फिर शुक्र देव अपनी स्वराशि वृष में गोचर करेंगे और महीने के अंत में मंगल का राशि परिवर्तन होगा। इस तरह से जून में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होगा।

मेष राशि: जून के महीने में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इस महीने आप कुछ फिजूल खर्च कर सकते हैं जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। हालांकि इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास नहीं करें, तो बेहतर होगा। अगर आप शेयर या व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं तो अभी रुक जाए, क्योंकि समय अभी अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी से भी इस दौरान कुछ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए कटु वचन बोलने से बचें।

कन्या राशि: इस महीने आपको विरोधी और गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। वहीं किसी को भी अपनी योजनाओं के बारे में नहीं बताएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाहन बगेरा सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। क्रोध व आवेश में आकर नौकरी में समस्या खड़ी न करें और कोशिश करें कि अधिकारियों के साथ तनातनी न हो। साथ ही अपने काम को जिम्मेदारी के साथ समय पर पूरा करें। लव लाइफ में अपने पार्टनर से बातों को साझा करें, अन्यथा रिश्तों में खटास पड़ सकती है।

कर्क राशि: जून का महीना आप लोगों के लिए थोड़ा चुनौतियों भरा साबित हो सकता है। इस महीने परिवार के सदस्यों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक प्रॉपर्टी या संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कुछ विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। साझेदारी के काम में नुकसान हो सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें, अन्यथा पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। इसलिए हर बात एक दूसरे से शेयर जरूर करें।