Five Planet Vakri In August: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 24 अगस्त से 5 ग्रह वक्री चाल चलने जा रहे हैं। जिसमें शनि, शुक्र, राहु और केतु पहले से ही उल्टी चाल रहे हैं। वहीं 24 अगस्त से बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह भी उल्टी चाल चलने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही भाग्योदय के योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों को 5 ग्रहों की उल्टी चाल लाभदायक साबित हो सकती है। इस समय आपको काम- कारोबार में लाभ हो सकता है। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। वहीं लव मैरिज इस अवधि में हो सकती है। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। लेकिन इस समय आपको क्रोध से बचना चाहिए।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
पांच ग्रहों की वक्री चाल होने से मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपको धन- धान्य की वृद्धि होगी। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। साथ ही इस समय सुख- साधनों में वृद्धि होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए 5 ग्रहों की वक्री चाल शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। इस समय आपकी सेहत बहुत अच्छी होगी। वहीं जो लोग राजनीति या समाजसेवा से जुड़े हुए हैं, उनको इस अवधि में कोई पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनकी सरकारी नौकरी लग सकती है। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संंतान की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
पांच ग्रहों की चाल तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। व्यापारियों की आय में इजाफा होगा। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपकी कोई योजना सफल हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।