Panch Grah Yog 2025: ज्योतिष पंचांग के मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके त्रिग्रही और पंचग्रही योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि चंद्रमा ग्रह ग्रह 22 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे पंचग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग मीन राशि में बनेगा। दरअसल मीन राशि में 5 ग्रहों शनि, चद्रंमा, बुध, शुक्र और राहु का अनोखा संयोग बनेगा। इसलिए यह समय 3 राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। इन राशि के जातकों का करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए पंचग्रही योग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापारियों को इस समय नए ऑर्डर आने धनलाभ हो सकता है। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
पंचग्रही योग आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि पंचग्रही आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकती है। वहीं आपको धर या परिवार में इस समय धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
पंचग्रही योग का बनना वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं फलदायक रहेगी। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है उनको अच्छा लाभ हो सकता है।