Fire In Dream: लोग अक्सर सोते समय सपने देखते हैं। सपने में लोग कई बार रुपया, मंदिर और आग भी देखते हैं और हर सपने का अपना अलग अर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र में शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के सपनों का वर्णन मिलता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको सपने में आग दिखाई दे तो उसका क्या मतलब होता है…

सपने में घर जलते हुए दिखाई दे:

सवप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में आपको अपना घर जलते हुए दिखाई देता है तो इससे घबराएं नहीं ये सपना शुभ माना गया है। कहते हैं कि किसी अविवाहित को ये सपना दिखाई देता है तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। मतलब तो उसे मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा। वहीं अगर विवाहित लोगों को ये सपना दिखाई देता है तो इसका मतलब संतान की प्राप्ति हो सकती है। 

आग में खुद को जलते हुए देखना:

यदि सपने में आप खुद को आग में जलता हुआ देखते हैं तो इससे उम्र बढ़ जाती है। इसके अलावा इस सपने से ये भी पता चलता है कि मां लक्ष्मी की अपार कृपा से आपको सुख-समृद्धि मिलेगी। अगर आपको सपने में किसी भी तरह का धुआं दिखाई देता है तो यह समझ लें कि आपके नए दुश्मन बनेंगे। हो सकता है कि आने वाले समय में आपको व्यापार में भी हानि हो जाए। ये सपना बीमारी होने का भी संकेत देता है और आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है या फिर आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। 

हवन या पूजा की अग्नि देखना:

अगर आप कहीं पर पूजा या हवन करते हुए देखते हैं या खुद करते हैं, तो आपके जल्दी से जल्दी परेशानियां दूर होने वाली हैं। साथ ही सुख और शांति का आपके जीवन में वास होने वाला है। (यह भी पढ़ें)- मकर राशि में बन रही धन के दाता शुक्र और शनि की युति, इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

किसी व्यक्ति को आग में जलता हुए देखना:

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में किसी व्यक्ति को आग में जलता हुआ देखें तो यह सपना अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको बिजनेस में नुकसान होने वाला है। वहीं अगर किसी वस्‍तु को आग में जलता हुआ देखें तो इसका मतलब आपको पित्त संबंधी रोग होने की संभावना है या किसी अन्य प्रकार का रोग हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर ग्रहों का महासंयोग, इन 4 राशि वालों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा