Finance Rashifal (Horoscope) Today 9 Spetember 2019: मेष राशिफल: धन लाभ से दिन की शुरुआत होने वाली है। बच्चों की खुशी के लिए धन खर्च कर सकते हैं। दैनिक आय का स्रोत बढ़ने वाला है। वृषभ राशिफल: बिजनेस से आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। बीमा से अतिरिक्त धन लाभ का भी योग बन रहा है। साझेदारी वाले व्यवसाय में आर्थिक लेनदेन से सावधान रहें। परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक लाभ होने वाला है।
मिथुन राशिफल: आज वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। मकान की मरम्मती में पैसा खर्च होगा। भविष्य में कारोबार के लिए बचत करने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जाने में धन खर्च होगा।
कर्क राशिफल: प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। बिजनेस में नियमित आय प्रभावित रहेगा। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझाने में पैसा खर्च होगा। पारिवारिक खर्च का संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा।
सिंह राशिफल: बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति का दिन है। साझेदारी वाले काम से आर्थिक उन्नति में बढ़ोतरी होने वाली है।
कन्या राशिफल: बिजनेस में आर्थिक निवेश कर सकते हैं। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कलह हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य पर धन खर्च होने वाला है। माता-पिता से धन लाभ का संकेत है। यात्रा में फिजूलखर्च होने वाला है।
तुला राशिफल: फील्ड वर्क में आय बढ़ेगी। दफ्तर में ओवरटाइम काम करने से सैलरी में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में इनकम का स्रोत बढ़ने वाला है। साझेदारी वाले में आर्थिक निवेश से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: अप्रत्याशित धन लाभ का योग है। निवेश में लगाया हुआ पैसा लाभ दिलाएगा। व्यापारिक मोर्चे पर आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। नौकरी में आर्थिक उन्नति होने वाली है। परिवार में खर्च बढ़ेगा।
धनु राशिफल: बिजनेस में आर्थिक उन्नति के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। वाहन खर्च बढ़ेगा। मेहनत की अपेक्षा आय कम होगा। किसी सभी से आर्थिक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा।
मकर राशिफल: परिवार की अर्थिक स्थिति सुधेरगी। कारोबार में प्रगति होने वाली है। छोटे भाई के इलाज में धन खर्च होगा। दैनिक आय में बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ाई के लिए पिता से आर्थिक मदद मिल सकता है।
कुंभ राशिफल: आज वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस के काम को लेकर बाहर जाने से आर्थिक बजट बिगड़ेगा। वाहन मरम्मती में खर्च होगा। परिवार में आर्थिक खर्च सामान्य रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन से आर्थिक व्यय अधिक होगा।
मीन राशिफल: व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने वाला है। दोस्तों से लिए हुआ पुराना कर्ज चुका सकते हैं। जीवनसाथी की जरूरत पूरा करने में पैसा अधिक खर्च होने वाला है। भविष्य के लिए पैसा बचत कर सकते हैं।