Finance Rashifal (Horoscope) Today 8 Spetember 2019: मेष राशिफल: आर्थिक चिंता साता सकती है। व्यवसाय से कमाया हुआ धन अनावश्यक कामों में खर्च होगा। परिवार के जरूरी काम में पैसा खर्च होगा।

वृषभ राशिफल: आज दैनिक आर्थिक आय कम हो सकता है। पारिवारिक खर्च में वृद्धि होगी। बिजनेस से दैनिक आय सामान्य रहेगा। पिता के स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। बहन से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल: पैसा सोच समझकर खर्च करें नहीं तो कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। परिवार में पत्नी पैसे का हिसाब मांग सकती है। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ होने वाला है। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के लिए लोन लेना पड़ सहता है।

कर्क राशिफल: आज अनावश्यक खर्च बढ़ने वाला है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ का संकेत है। बिजनेस को नया रूप देने में धन खर्च होगा। पारिवारिक मामले पर खर्च संतुलित रहेगा। विदेश से धन प्राप्ति का योग है।

सिंह राशिफल: पारिवारिक मामले में आज का दिन खर्चीला साबित होगा। बच्चों की सेहत पर खर्च बढ़ेगा। बिजनेस में अधिक उधार देने के आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। लोन का अप्रूवल मिल सकता है।

कन्या राशिफल: व्यापारिक मोर्चे पर निवेश कर सकते हैं। परिवार में आर्थिक दबाव महसूस करेंगे। बिजनेस के लिहाज से के गई यात्रा में अधिक खर्च होगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन में आर्थिक खर्च बढ़ेगा।

तुला राशिफल: क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैसा उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पत्नी की मार्केटिंग के पीछे अधिक धन खर्च होगा।

वृश्चिक राशिफल: घर-परिवार की आर्थिक स्थिति चिंताजनक रहेगी। फिजूलखर्ची से परहेज करें। आवश्यक काम में आर्थिक व्यय के लिए बार-बार विचार करना चाहिए। दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

धनु राशिफल: व्यापारिक मोर्चे पर आर्थिक स्थिति सुधरेगी। साझेदारी वाले काम से धन लाभ की आशा कर सकते हैं। पुरानी बीमारी के इलाज में पैसा पानी की तरह बहेगा। हालांकि पारिवारिक खर्च संतुलित रख सकते हैं।

मकर राशिफल: बिजनेस में पैसा निवेश करने से पहले परिवार के लोगों से राय-विचार कर लेना ठीक रहेगा। दैनिक आय में कमी होगी। वहां मरम्मत में खर्च बढ़ेगा। घर खरीदने का विचार मन में आएगा।

कुंभ राशिफल: आज जमा पूंजी में वृद्धि होने वाली है। मकैनिकल काम में पैसा खर्च होगा। बीमारी की इलाज में खर्च संतुलित रहेगा। परिवार में पत्नी की आर्थिक अपेक्षा पूरी कर सकते हैं।

मीन राशिफल: दैनिक आय में गिरावट महसूस कर सकते हैं। आज व्यापार मंदा रहने वाला है। साझेदारी वाले व्यवसाय से आर्थिक प्रगति होगी। पत्नी के साथ हनीमून पर जाने में अधिक पैसा खर्च होने वाला है।