Finance Rashifal (Horoscope) Today 4 Spetember 2019: मेष राशिफल: आज आप नया मकान खरीदने का विचार कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आय के साधन बढ़ने वाले हैं। दैनिक आय के नए स्रोत बनेंगे जिससे कमाई अच्छी होगी। वृषभ राशिफल: आज आपको पैसे की चिंता नहीं रहेगी। भविष्य के लिए निवेश के बारे में भी सोच सकते हैं। कारोबार आज मंदा रहने वाला है। पत्नी की जरूरतों को पूरा करने में खर्च बढ़ सकता है। निजी व्यापार से नकदी आय होगी।

मिथुन राशिफल: आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलने वाली है। साझेदारी के काम में लापरवाही से नुकसान होगा। परिवार में आर्थिक खर्च की अधिकता नजर आएगी। निवेश के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

कर्क राशिफल: आमदनी और खर्च का संतुलन रहेगा, जिससे मन खुश रहेगा। किसी महिला साथी को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। परिवार में बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नियमित आय के साधनों में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल: आज आपका नियमित आय कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचल संपत्ति के विवाद को लेकर पैदा अधिक खर्च होने वाला है। सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं। मकान मालिक किराए के लिए परेशान कर सकता है।

कन्या राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर आर्थिक खर्च बढ़ेगा। सरकारी काम में आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। घरेलू काम में खर्च सोच समझकर करें। आवश्यकता से अधिक खर्च करने से कर्ज की स्थिति उत्पन्न होगी।

तुला राशिफल: व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामले में सतर्क रहें, अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। किसी मित्र को आपसे आर्थिक मदद की अपेक्षा होगी, जिसे पूरा कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: बिजनेस में अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा। दैनिक आय का स्रोत बढ़ेगा। सरकारी काम में पैसा फंस सकता है। बिजनेस पार्टनर से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। हालांकि फिजूलखर्ची से सावधान रहना होगा।

धनु राशिफल: रियल एस्टेट का कारोबार आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। दैनिक आय में गिरावट आएगी। सगे-संबंधियों को दिया हुआ कर्ज वापस मिलेगा। पारिवारिक मामलों पर खर्च बढ़ेगा। यात्रा से धन लाभ के संकेत हैं।

मकर राशिफल: आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। बिजनेस में उधार देना नुकसानदेह साबित हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ का मामला अटक सकता है। कानूनी मामले में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा।

कुंभ राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापार में आर्थिक प्रगति होने वाली है। शेयर बाजार से मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा, जिस कारण मन अशांत रहेगा। भाई या बहन से धन लाभ हो सकता है।

मीन राशिफल: आज दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी। निजी रोजगार से अच्छी इनकम होने वाली है। पत्नी के स्वास्थ्य पर पैसा खर्च होगा। व्यक्तिगत जीवन में आय कम और खर्च अधिक होता नजर आएगा। आर्थिक संकट से निपटने के लिए पिता से सहयोग ले सकते हैं।