Finance Rashifal (Horoscope) Today 31 August 2019: मेष राशिफल: बिजनेस में लक्ष्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। किसी दोस्त से व्यापारिक सलाह मिल सकती है। आज जमीन-जायदाद के काम से नुकसान हो सकता है। घरेलू कामों में खर्च की अधिकता रहेगी।
वृषभ राशिफल: वित्तीय लाभ के लिए अच्छे प्रबंधन का निर्णय सही साबित होगा। व्याप्यार में आर्थिक स्थिति चिंता का कारण बन सकता है। पारिवारिक बजट बिगड़ सकता है। बैंकिंग के काम से आर्थिक लाभ के योग हैं।
मिथुन राशिफल: भविष्य की योजनाओं के लिए आर्थिक निवेश की योजना बना सकते हैं। व्यापार में कोई अजीज साथी आपकी मदद कर सकता है। पारिवारिक जीवन में फिजूलखर्ची बढ़ने वाली है। अनाथालय में आर्थिक सहयोग दे सकते हैं।
कर्क राशिफल: दैनिक आय में इजाफा होने की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार में खर्च का बजट बिगड़ सकता है। दूकानदारी से आर्थिक लाभ की संभावना है। लंबी आवधि के निवेश के लिए तैयार हो सकते हैं।
सिंह राशिफल: व्यापार में वित्तीय लक्ष्य पूरा न होने से तनाव बढ़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक निर्णय लेना अच्छा नहीं होगा। पत्नी की डिलीवरी में आर्थिक खर्च बढ़ेगा। फिजूलखर्ची से कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।
कन्या राशिफल: आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए किसी योजना को साकार कर सकते हैं। नई नौकारी के लिए बुलावा आ सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए बैंक से पैसे उधार ले सकते हैं।
तुला राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभकारी रहेगा। किसी दोस्त को आर्थिक मदद कर सकते हैं। पारिवारिक मसले खर्च संतुलित रहने वाला है। करियर में नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: साझेदारी वाले व्यवसाय से आर्थिक लाभ होगा। बच्चों की शिक्षा के लिए बैंक से कर्ज ले सकते हैं। प्रेमिका को घुमाने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। पैतृक जमीन-जायदाद से लाभ होगा।
धनु राशिफल: वित्तीय संकट से उबर सकते हैं। खुद का घर खरीदने का सपना पूरा होगा। परिवार का कोई सदस्य आर्थिक सहयोग की मांग कर सकता है। वाहन सुख का योग बन रहा है। दैनिक आय अच्छी रहेगी।
मकर राशिफल: जो आर्थिक योजना पहले से बना रखी है उसे साकार कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य के ऊपर धन खर्च होगा। दोस्तों के साथ पैसों के लेनदेन में सावधान रहें। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।
कुंभ राशिफल: खर्च पर काबू रखें नहीं तो फिजूलखर्ची से परेशान हो सकते हैं। कानूनी मामलों में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा से अनावश्यक खर्च बढ़ेगा।
मीन राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभकारी रहेगा। सहकर्मी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भौतिक साधनों के प्रति धन खर्च करने वाले हैं। जमीन खरीदने के योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर खर्च बढ़ेगा।