Finance Rashifal (Horoscope) Today 30 October 2019: मेष राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर अच्छी तरक्की होने वाली है। व्यापार में योजना बनाकर आर्थिक लाभ पा सकते हैं। किसी जमीन का विवाद खड़ा हो सकता है। दैनिक आय में प्रगति होने वाली है।
वृषभ राशिफल: बिजनेस में आर्थिक लाभ के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक कामों में धन खर्च होगा। परिवार में किसी सदस्य को आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। दैनिक आय सामान्य रहेगा।
मिथुन राशिफल: साझेदारी वाले व्यापार में सहमति से फैसला लेना अच्छा रहेगा। जमीन संबंधी मामलों में लाभ की संभावना है। व्यापार में आय के लिए नया स्रोत बनेगा। आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।
कर्क राशिफल: ससुराल से धन लाभ होगा। नौकरी में बढ़ी हुई सैलरी से रकम मिल सकती है। यात्रा में खर्च बढ़ने वाला है। व्यापार में समझदारी से आर्थिक मुनाफा कमा सकते हैं। निवेश के लिए दूसरों से सलाह ले सकते हैं।
सिंह राशिफल: व्यापार में आज का दिन लाभकारी साबित होगा। बिक्री बढ़ने वाली है। कोई साथी अचानक पैसा उधार मांग सकता है। परिवार में फिजूलखर्ची बढ़ने वली है। दैनिक आय में प्रगति होने वाली है।
कन्या राशिफल: कोई सगा पैसे से संबंधित मामले में उलझन में डाल सकता है। मकान के किराए की वसूली से आर्थिक लाभ होगा। निजी व्यापार कुछ मंदा चलेगा। किसी साथी से लिया हुआ कर्ज वापस करना पड़ सकता है।
तुला राशिफल: साझेदारी वाले व्यापार से आर्थिक नुकसान की संभावना है। पारिवार में आर्थिक खर्च में इजाफा होगा। कपड़ों की ख़रीदारी में पैसा खर्च होगा। न चाहते हुए भी कर्ज लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल: आज आय और व्यव का संतुलन बना रहेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ के अवसर मिलने वाले हैं। किसी खास मित्र से अचानक धन लाभ का योग है। घरेलू खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा।
धनु राशिफल: रुपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। दैनिक आय में कुछ हद तक नुकसान हो सकता है। व्यापार में आर्थिक सफलता के लिए दोस्तों का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक कार्य में धन खर्च होगा।
मकर राशिफल: आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता से धन लाभ होने वाला है। छोटे बच्चों की सेहत में धन खर्च होगा। नौकरी में बदलाव का संकेत है।
कुंभ राशिफल: काम की बदौलत दैनिक आर्थिक आय अच्छी होगी। जमीन में निवेश के लिए पैसों का इंतजाम कर सकते हैं। घरेलू कामों में धन खर्च के साथ-साथ परेशानी भी बढ़ने वाली है।
मीन राशिफल: आज की आर्थिक योजना सफल होगी। हालांकि पारिवारिक बजट बिगड़ता हुआ दिखाई देगा। लंबी अवधि के निवेश की योजना से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। किसी खास मित्र से अचानक धन लाभ होगा।