Finance Rashifal (Horoscope) Today 3 Spetember 2019: मेष राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर आज किसी बड़े-बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। नौकरी में आज आपको अपनी मेहनत का अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशिफल: साझेदारी वाले काम से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नौकरी में आपकी लगन को देखकर अधिकारी सैलरी बढ़ाएंगे। शैक्षणिक गतिविधि में आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। आज बिजनेस में उधार देने से परहेज करें।
मिथुन राशिफल: निजी व्यसाय में आर्थिक मोर्चे पर भाग्य का साथ मिलने वाला है। किसी खास मित्र को आर्थिक मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन व्यय कर सकते हैं। दैनिक आय में अप्रत्याशित लाभ देखने को मिल सकता है।
कर्क राशिफल: नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन पहले की अपेक्षा लाभकारी साबित होगा। पारिवारिक मसले पर दिल खोलकर पैसा खर्च करने वाले हैं। अचानक नौकरी छोड़ने से आर्थिक हालत बिगड़ता हुआ नजर आएगा।
सिंह राशिफल: नौकरी में प्रगति की संभावना है। विदेशी कंपनी से आर्थिक लाभ मिल सकता है। घरेलू मामले पर खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। आज फिजूलखर्ची की अधिकता रहने वाली है। हालांकि पिता की तरफ से कुछ हद तक आर्थिक मदद मिलेगा।
कन्या राशिफल: बिजनेस में दैनिक आय पहले की तुलना में कम होगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से कर्ज ले सकते हैं। आज कोई आपका अपना आर्थिक मदद के लिए आगे आएगा। सुख सुविधा के साधनों में बढ़ोतरी होने वाली है।
तुला राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर आज आपको विदेशों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आयात-निर्यात का काम कर रहे जातकों को दैनिक आय में वृद्धि के संभावना है। किसी धार्मिक के लिए आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: बिजनेस में आज का दिन लाभकारी साबित होने वाला है। अचल संपत्ति से आर्थिक लाभ मिल सकता है। शेयर बाजार में किए गए निवेश से आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है।
धनु राशिफल: बिजनेस में अच्छी शुरुआत होने वाली है। किसी दोस्त से आचनक धन लाभ हो सकता है। साझेदारी के काम में दूसरे पर निर्भर रहना हानिकारक साबित होगा। कार या बाइक की खरीददारी की योजना बना सकते हैं।
मकर राशिफल: आज व्यापार में कुछ खास आर्थिक लाभ नहीं होगा। नौकरीपेशा वाले जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मी से आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक बजट बिगड़ सकता है। जमीन के काम में कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आने वाला है।
कुंभ राशिफल: आर्थिक प्रगति के लिए बिजनेस में बदलाव कर सकते हैं। बैंकिंग के काम से आर्थिक लाभ होने वाला है। सगे-संबंधियों को दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के फिजूलखर्ची से घरेलू बजट बिगड़ता नजर आएगा।
मीन राशिफल: व्यापार के लिए बनाई गई योजना सार्थक साबित होगा। लव पार्टनर के घुमाने के लिए पैसा खर्च करने लिए तैयार रहेंगे। सरकारी योजना से आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। बैंकिंग में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी होगा।