Finance Rashifal (Horoscope) Today 29 October 2019: मेष राशिफल: आर्थिक परेशानी रहने की संभावना है। हालांकि बिगड़े आर्थिक हालत से आसानी से उबर सकते हैं। कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं। पारिवारिक कामों में धन व्यय होगा।

वृषभ राशिफल: व्यापार में जोखिम उठाने की क्षमता काम आएगी। पर्यटन का काम करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने वाला है। दैनिक आय में इजाफा होता नजर आएगा। बच्चों की जरूरत को पूरा करने में पैसा खर्च होगा।

मिथुन राशिफल: जो लोग नया व्यवसाय करना चाह रहे हैं उन्हें अच्छा अवसर मिलने वाला है। कठिन परिश्रम से व्यापार अच्छा चलेगा। दैनिक जीवन में फिजूलखर्ची बढ़ती नजर आएगी। साझेदारी वाले व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा।

कर्क राशिफल: अपनी मेहनत के बदौलत नौकरी में प्रमोशन पा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होने के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ सकती है। बैंक बैलेंस बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी जरुरतमंद को आर्थिक मदद कर सकते हैं।

सिंह राशिफल: निजी बिजनेस में आर्थिक लाभ का संकेत है। आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नजर आएगी। कार्यस्थल काम को बेहतर ढंग से कर पाएंगे जिसका लाभ निकट भविष्य में मिलेगा। माता से वित्तीय लाभ की संभावना है।

कन्या राशिफल: बुरे आर्थिक हालत से जल्द ही निकलने वाले हैं। हालांकि व्यापार की तरक्की में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी में तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी जिससे काम प्रभावित होगा। पार्टनरशिप वाले काम में धन लाभ होगा।

तुला राशिफल: तकनीकी काम से आर्थिक लाभ होने वाला है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी, संभव है आगे चलकर सैलरी भी बढ़े। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति में बढ़ा आ सकती है।

वृश्चिक राशिफल: व्यापार में आर्थिक लाभ होने वाला है। किसी निजी मित्र से धन लाभ होगा। पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी बढ़ेगी। छोटे भाई को आर्थिक मदद कर सकते हैं। घरेलू कामों में आर्थिक खर्च बढ़ेगा।

धनु राशिफल: बिजनेस में दबाव का सामना करना पड़ेगा। साझेदारी वाले काम में आर्थिक लाभ की गुंजाइश है। परिवार में आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में पद बढ़ने वाला है।

मकर राशिफल: व्यापार में अपनी क्षमता और योग्यता को साबित कर सकते हैं। किसी खास साथी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। परिवार में किसी धार्मिक काम के निमित्त पैसा खर्च होगा। दैनिक आय ठीक ठाक रहने वाला है।

कुंभ राशिफल: नौकरी में आपके प्रदर्शन से सैलरी बढ़ने की गुंजाइश है। व्यापार में जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक फैसला नुकसानदेह साबित हो सकता है। कोई भी नया आर्थिक काम सोच समझकर कर करें।

मीन राशिफल: जीवनसाथी की जरूरतों में धन खर्च होगा। परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए योजना बनाकर काम करें। दोस्तों को दिया हुआ पैसा वापस मिलने की गुंजाइश कम है।