Finance Rashifal (Horoscope) Today 29 August 2019: मेष राशिफल : अपनी क्षमता के बदौलत आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। व्यवसाय में आर्थिक प्रगति होने वाली है। बिजनेस में जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वृषभ राशिफल : जीवनसाथी की सेहत की देखभाल में धन खर्च होने वाला है। दैनिक जीवन में आर्थिक बदलाव और दबाव को झेल सकते हैं। व्यवसाय में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि जल्द ही इससे छुटकारा मिल जाएगा।

मिथुन राशिफल : नए व्यवसाय की तलाश कर सकते हैं। आर्थिक समस्या से निजात पाने के लिए कुछ अच्छे प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर कठिन मेहनत को देखते हुए नई जिम्मेवारी मिल सकती है।

कर्क राशिफल : आज आप व्यापार में आर्थिक उन्नति के लिए कठोर निर्णय लेने वाले हैं। ऑफिस के काम के प्रति अगर आपका समर्पण अच्छा है तो पदोन्नति हो सकती है। बैंक के कर्ज से उबर सकते हैं।

सिंह राशिफल : आज नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों की सैलरी बढ़ने वाली है। सरकारी योजना से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में खर्च की अधिकता रहेगी।

कन्या राशिफल : निजी व्यवसाय से कुछ हद तक आर्थिक लाभ होगा। किसी आवश्यक कार्य में पैसा निवेश कर सकते हैं। जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होते-होते रुक जाएगी।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : लंबे समय से अटका प्रमोशन का कार्य आज पूरा हो सकता है। बिजनेस में पार्टनर के सहयोग से आर्थिक उन्नति होने वाली है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बॉस डांट सुननी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल : व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी पुराने साथी से पैसे के लेन-देन को लेकर आपसी विवाद हो सकता है। साझेदारी के व्यापार से नुकसान हो सकता है। परिवार किसी सदस्य को आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।

धनु राशिफल : आर्थिक मोर्चे पर आज कोई बड़ा नुकसान होने वाला है। व्यापार के विस्तार के लिए पैसे इन्वेस्ट करने वाले हैं। किसी काम में निवेश के लिए बैंक से पैसा कर्ज ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति से नुकसान हो सकता है।

मकर राशिफल : आर्थिक मोर्चे पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में रुपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतना अच्छा रहेगा। पिता से आर्थिक लाभ मिलने वाला है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करने से बजट असंतुलित होगा।

कुंभ राशिफल : दैनिक आय बढ़ेगी। व्यापार में पैसे इन्वेस्ट करना लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर किया गया प्रयास सफल होगा। प्राइवेट नौकरी वालों की सैलरी बढ़ने वाली है। पविवार में पत्नी के आवश्यक काम के लिए पैसे खर्च होंगे।

मीन राशिफल : आज आपकी दैनिक कमाई बढ़ने वाली है। मुशलिक आर्थिक हालात से छुटकारा मिलने वाला है। व्यापार में जल्दबाजी में लिया गया फैसला हानिकारक साबित हो सकता है। खर्च पर नियंत्रण करने की सलाह दी जाती है।