Finance Rashifal (Horoscope) Today 28 Spetember 2019: मेष राशिफल: बिजनेस में आर्थिक लाभ का योग है। बीमा कंपनी में निवेश कर सकते हैं। दैनिक आय में कुछ हद तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

वृषभ राशिफल: निजी व्यापार में घाटा हो सकता है। कोई कीमती सामान चोरी होने का खतरा है। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। पिता से धन लाभ होने वाला है। लंबी अवधि के लिए आर्थिक निवेश की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशिफल: किसी बहुमूल्य चीज की प्राप्ति होने से मन खुश रहेगा। साझेदारी वाले व्यापार में आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। पारिवारिक खर्च में कटौती कर सकते हैं। धर्म-कर्म के काम में धन खर्च होगा।

कर्क राशिफल: व्यापार में प्रगति के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक आर्थिक आय सामान्य रहेगा। पूजा-पाठ के काम में धन खर्च कर सकते हैं। किसी दुर्घटना के कारण पैसा खर्च होगा।

सिंह राशिफल: कानूनी मामलों में धन खर्च होने वाला है। व्यापार में आर्थिक लक्ष्य हासिल होने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में पैसा खर्च होगा।

कन्या राशिफल: आर्थिक जीवन में बदलाव होने वाला है। व्यापार में आर्थिक प्रगति होने की संभावना है। साझेदारी वाले काम में आर्थिक नुकसान होगा। परिवार में किसी सदस्य के इलाज में पैसा खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेने के कारण धन खर्च होगा।

तुला राशिफल: वाहन मरम्मती के लिए किसी से पैसा उधार ले सकते हैं। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ने वाला है। पड़ोसी से कर्ज ले सकते हैं। व्यापार में प्रगति के लिए आर्थिक निवेश कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल: व्यापार में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आज दैनिक आय कम होगा, जिससे मन में असंतुष्टि का भाव आएगा। भविष्य के लिए आर्थिक निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आर्थिक खर्च सामान्य रहने वाला है।

धनु राशिफल: पारिवारिक खर्च में वृद्धि होने वाली है। बिजनेस में आर्थिक निवेश से धन लाभ होगा। दोस्तों को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। दैनिक आय में कुछ हद तक वृद्धि देखने को मिल सकती है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल कर सकते हैं।

मकर राशिफल: आर्थिक दवाब से निजात मिल सकता है। व्यापार में आर्थिक निवेश कर सकते हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय से धन लाभ होने वाला है। परिवार में आर्थिक खर्च सामान्य रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल: आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा, क्योंकि व्यापार से धन लाभ का योग है। व्यापार में अधिक मेहनत से आर्थिक उन्नति देख सकते हैं। माता से आर्थिक लाभ होने वाला है। छोटे को आर्थिक मदद कर सकते हैं।

मीन राशिफल: आज आपको आर्थिक लाभ का भरपूर अवसर मिलने वाला है। बिजनेस करने वाले जातकों को आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से धन लाभ होगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण कर सकते हैं।