Finance Rashifal (Horoscope) Today 21 October 2019: मेष राशिफल: वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। जो लोग कर्क लिए हैं उन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यापार में आमदनी में वृद्धि होनी की संभावना है।
वृषभ राशिफल: बिजनेस में मेहनत से अधिक पैसा अर्जित कर सकते हैं। घरेलू खर्च सामान्य रहने वाला है। किसी साथी से अचानक आर्थिक लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से नुकसान की संभावना है। दैनिक आर्थिक आय में रुकावट पैदा होगी।
मिथुन राशिफल: आज अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। बिजनेस के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ेगी, जिसमें धन खर्च होगा। नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ने वाली है। संभव है बोनस मिले। निवेश में लगाए हुए पैसे की कीमत बढ़ने वाली है।
कर्क राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। निवेश के लिए आर्थिक योजना बना सकते हैं। व्यापार में प्रगति होने वाली है। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को उच्च शिक्षा में धन खर्च होगा।
सिंह राशिफल: बिजनेस में आर्थिक रफ्तार बढ़ने के आसार हैं। परिवार में किसी सदस्य को आर्थिक मदद कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत में धन खर्च होगा। दैनिक आर्थिक आय में कुछ हद तक वृद्धि होने वाली है।
कन्या राशिफल: पैतृक संपत्ति से नुकसान होगा। बिजनेस में फालतू खर्च होगा, जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। दैनिक आय प्रभावित होने से मन निराश रहेगा। किसी को भी बड़ी रकम देने से बचें।
तुला राशिफल: बिजनेस में परिश्रम से धन लाभ होगा। घरेलू मोर्चे पर पैसे की तंगी महसूस कर सकते हैं। दोस्तों से आर्थिक लाभ होने वाला है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों की सैलरी बढ़ने वाली है।
वृश्चिक राशिफल: बड़े भाई से आर्थिक लाभ मिलने वाला है। बच्चों की पढ़ाई में धन खर्च होगा। किसी पुराने साथी से आर्थिक मदद मिल सकती है। बिजनेस में दैनिक आर्थिक आय बढ़ेगी। जमीन के विवाद का फैसला आपके पक्ष में आएगा।
धनु राशिफल: आज धन अर्जित करने की भरपूर कोशिश करने वाले हैं। हालांकि इसमें सफलता मिलने का योग है। सरकारी योजना से आर्थिक लाभ मिलने का संकेत है। किसी महिला साथी को आर्थिक मदद कर सकते हैं।
मकर राशिफल: प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। कार्यस्थल पर प्रोत्साहन राशि मिलने का योग है। व्यापार में उधार का पैसा वापस मिलेगा। परिवार में घरेलू खर्च बढ़ेगा।
कुंभ राशिफल: व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी दोस्त से अचानक धन लाभ का योग है। लव पार्टनर के पीछे पैसा खर्च होगा। घरेलू खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। व्यापार में निवेश के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है।
मीन राशिफल: इनकम बढ़ने की अधिक संभावना है। छोटे-मोटे निवेश से आर्थिक लाभ होने वाला है। घरेलू कामों में धन व्यय होगा। फिजूलखर्ची पर बहुत हद तक नियंत्रण कर सकते हैं। व्यापार में आर्थिक नुकसान की संभावना है।