Finance Rashifal (Horoscope) Today 20 Spetember 2019: मेष राशिफल: आज आपको को आर्थिक मदद कर सकते हैं। व्यवसाय से संबंधित कामों में प्रगति होगी। दैनिक आय ठीकठाक रहने वाला है। साझेदारी वाले काम से धन लाभ का योग है। वृषभ राशिफल: आज आर्थिक मोर्चे पर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। वित्तीय लाभ के व्यवसाय में अधिक मेहनत करने वाले हैं। पारिवारिक मोर्चे पर आर्थिक फैसला लेना मुश्किल भरा हो सकता है।
मिथुन राशिफल: दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। घरेलू कामों को लेकर आर्थिक खर्च की अधिकता रहने वाली है। बिजनेस में किया हुआ निवेश लाभ दिलाएगा।
कर्क राशिफल: धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। दैनिक आय में इजाफा देखने को मिल सकता है। सहपाठी को आर्थिक मदद कर सकते हैं। पिता के बीमारी के इलाज के लिए पैसों का बंदोबस्त करना पड़ सकता है।
सिंह राशिफल: बिजनेस पार्टनर को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। साझेदारी वाले काम में आर्थिक निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर फिजूलखर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। बड़े भाई से धन लाभ होगा।
कन्या राशिफल: आज आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने वाला है। बिजनेस से दैनिक आय में परिवर्तन होगा। फिजूलखर्ची पार लगाम लगा सकते हैं। पैतृक संपत्ति आपके नाम हो सकती है।
तुला राशिफल: आज दान-पुण्य करने वाले हैं। व्यापार में आर्थिक प्रगति होती दिखेगी। पारिवारिक खर्च बढ़ने वाला है। बैंक से लिया हुआ लोन चुकता कर सकते हैं। मातृ पक्ष से अचानक धन लाभ का योग है।
वृश्चिक राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभकारी साबित होगा। दुकान में आर्थिक निवेश कर सकते हैं। दैनिक आय सामान्य रहेगा। साझेदारी के काम में धन निवेश की योजना सफल होगी।
धनु राशिफल: बच्चों की शिक्षा में धन खर्च होगा। भाई को पढ़ाई में आर्थिक मदद कर सकते हैं। किसी खास मित्र से अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में दिया हुआ उधार का पैसा वापस मिलेगा।
मकर राशिफल: मकान या वाहन में धन खर्च होने वाला है। बैंक बैलेंस कम हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आर्थिक उन्नति का योग है। व्यवसाय में मेहनत के अनुकूल आर्थिक लाभ नहीं होगा।
कुंभ राशिफल: व्यवसाय में आर्थिक उन्नति होने वाली है। घरेलू मोर्चे पर पैसों से लेनदेन में सावधानी रखें। बहन को वित्तीय मदद कर सकते हैं। झटपट लाभ कमाने के चक्कर में नुकसान सहना पड़ सकता है।
मीन राशिफल: आज खर्च की अधिकता रहने वाली है। हालांकि बिजनेस से आर्थिक लाभ की संभावना है। प्रॉपर्टी के काम में पैसा निवेश करने का विचार मन में आएगा। पिता से आर्थिक सहयोग ले सकते हैं।