Finance Rashifal (Horoscope) Today 19 October 2019: मेष राशिफल: आज बिजनेस में सफलता मिलने में समस्या होगी। दैनिक आमदनी में कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापार में छोटे-मोटे निवेश का विचार कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल: आय से अधिक खर्च होने की संभावना है। अनावश्यक कार्यों में धन व्यय होने वाला है। परवारिक मोर्चे पर घरेलू खर्च बढ़ेगा। हालांकि पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार में दैनिक आय प्रभावित हो सकता है।

मिथुन राशिफल: धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। भविष्य में निवेश के लिए पैसा बचा सकते हैं। आया हुआ पैसा हाथ से चला जाएगा। व्यापार में दोस्तों के सहयोग से तरक्की की संभावना है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा।

कर्क राशिफल: यात्रा से धन खर्च का योग है। किसी खास मित्र से धन लाभ होने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत पर धन व्यय होगा। घरेलू खर्च में कटौती कर सकते हैं। किसी पैतृक संपत्ति का नुकसान हो सकता है।

सिंह राशिफल: आज बिजनेस में अच्छी कमाई होने वाली है। साझेदारी वाले काम में धन लाभ की संभावना है। जमीन की खरीददारी के लिए प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क कर सकते हैं। दोस्तों को दिया रुपया वापस मिलेगा।

कन्या राशिफल: व्यापार में कस्टमर को पैसे देते वक्त सावधान रहें। घरेलू मोर्चे पर आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। अनायास धन लाभ का योग है। अनावश्यक खर्च पर संयम रखें। किसी दोस्त को पैसा उधार देना पड़ सकता है।

तुला राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों की तंगी को दूर करने के लिए अपनों का सहारा लेना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्य से धन लाभ होने वाला है। दिवाली के लिए खरीददारी में खर्च होगा।

वृश्चिक राशिफल: आर्थिक समस्या के कारण चिंता हो सकती है। पिता से कुछ हद तक आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। विवाहित लोगों को बच्चों की सेहत में धन खर्च होगा। निजी व्यापार में आर्थिक मुनाफा होगा।

धनु राशिफल: आज पैसों की तंगी रहने वाली है। व्यापार अच्छा चलने वाला है। दोस्तों के साथ यात्रा में धन खर्च होगा। परिवार के किसी सदस्य से धन लाभ होने वाला है। प्रेमिका के पीछे धन खर्च होगा। निजी व्यापार में आय का नया स्रोत बनने वाला है।

मकर राशिफल: आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहने वाले हैं। किसी को भी पैसे देने से पहले बार-बार विचार करेंगे। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले हानी-लाभ का विचार कर लें। घरेलू कार्यों में अनावश्यक धन खर्च होगा।

कुंभ राशिफल: आर्थिक लेनदेन से पछतावा हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा डूब जाएगा। बिजनेस में दैनिक आय की गति धीमी रहने वाली है। रिश्तेदार को पैसा देना मंहगा पड़ सकता है। फिजूलखर्ची पर लगाम लगा सकते हैं।

मीन राशिफल: प्राइवेट नौकरी वाले जातकों को बोनस मिलने वाला है। व्यापार में आर्थिक लाभ का भरपूर अवसर मिलने वाला है। घरेलू खर्च सामान्य रहने वाला है। बैंक बैलेंस बिगड़ सकता है। यात्रा में फिजूलखर्ची होने वाली है।