Finance Rashifal (Horoscope) Today 18 Spetember 2019: मेष राशिफल: आज बिजनेस में मुनाफा कमाना मुश्किल होगा। किसी जमीनी विवाद में पैसा खर्च होने वाला है। दैनिक आय प्रभावित हो सकता है। वृषभ राशिफल: दैनिक जीवन में अनावश्यक खर्च होगा, जिससे आपका बजट बिगड़ेगा। व्यापार में वित्तीय लाभ होने वाला है। शादीशुदा लोगों को बच्चों की पढ़ाई में अधिक खर्च होगा। सैलरी में बढ़ोतरी न होंने के कारण नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा।
मिथुन राशिफल: साझेदारी के काम में लेनदेन से सावधान रहने के जरूरत है। आज दुकानदारी अच्छी चलने वाली है। किसी को पैसा कर्ज देते समय जांच पड़ताल कर लेना अच्छा होगा। पारिवारिक खर्च संतुलित रहने वाला है।
कर्क राशिफल: बिजनेस में कोई नया फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। वाहन मरम्मती में पैदा अधिक खर्च होगा, जिससे मासिक बजट बिगड़ता नजर आएगा। यात्रा में भी अधिक धन खर्च होने वाला है।
सिंह राशिफल: लेनदेन में पैसे का हिसाब-किताब रखें, वरना नुकसान हो सकता है। छोटी-छोटी चीजों पर अनावश्यक धन खर्च होगा। शादीशुदा लोगों की पत्नी पाई-पाई का हिसाब लेने वाली है। बैंक बैलेन्स कम हो सकता है।
कन्या राशिफल: आज आर्थिक चिंता रहने वाली है। हालांकि आर्थिक निवेश के मामले में गंभीरता से विचार करेंगे। दैनिक आमदनी का रास्ता तो मिलेगा, लेकिन खर्च अधिक होगा। नया व्यापार शुरू करने का फैसला गलत हो सकता है।
तुला राशिफल: वित्तीय मामले में सावधान रहने की जरूरत है। बैंक से लोन लेना मंहगा पड़ सकता है। घरेलू कामों में खर्च संतुलित रहने वाला है। जमीन के काम में धन लाभ हो सकता है। भाई के इलाज में पैसा खर्च होगा।
वृश्चिक राशिफल: दैनिक आय कम और खर्च अधिक होंने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। जमा पूंजी में से भी पैसे खर्च करने वाले हैं। पत्नी की जरूरत के काम में पैसा खर्च करने वाले हैं। दोस्तों से पैसा उधार ले सकते हैं।
धनु राशिफल: आज बिजनेस के काम में बाधा उत्पन्न होगी, जिससे दैनिक आय प्रभावित होगा। पिता की अर्जित संपत्ति से लाभ हो सकता है। साझेदारी वाले काम में आर्थिक उन्नति होने वाली है। यात्रा में धन व्यय होगा।
मकर राशिफल: आज आय कम और खर्च अधिक होने वाला है। पारिवारिक खर्च में भी अधिकता नजर आएगी। बिजनेस में दिया हुआ उधार का पैदा जल्द नहीं मिलने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ेगा। हालांकि माता से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशिफल: व्यापार में धन लाभ होने वाला है। अनावश्यक खर्च पर काबू पाने की कोशिश करें। दोस्तों को आर्थिक मदद कर सकते हैं। अदालती काम में धन खर्च होगा। जमीन के काम से आय हो सकता है।
मीन राशिफल: धार्मिक कामों में धन खर्च होगा। पुराने कर्ज से उबर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से कोई लाभ मिलता नजर नहीं आएगा। मातृ पक्ष से धन लाभ की आशा कर सकते हैं। छोटे भाई को आर्थिक मदद कर सकते हैं।