Finance Rashifal (Horoscope) Today 17 Spetember 2019: मेष राशिफल: बिजनेस से संबंधित फैसला लेते वक्त सावधानी रखें। साझेदारी वाले व्यवसाय से नुकसान हो सकता है। दैनिक आय के मामले को लेकर आज का दिन शुभ रहने वाला है। वृषभ राशिफल: व्यवसाय में दैनिक आय का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। किसी खास मित्र को दिया हुआ कर्ज वापस मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा मौका मिलने वाला है। परिवार में आर्थिक खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा।
मिथुन राशिफल: व्यावसायिक कार्यों में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तनख्वाह बढ़ने की उम्मीद है। परिवार में ज़िम्मेदारी बढ़ने से आर्थिक खर्च बढ़ेगा। शैक्षणिक कार्यों में धन खर्च होने वाला है।
कर्क राशिफल: धन से जुड़े मामले में कोई गलत फैसला लेने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। घरेलू खर्च को बहुत हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि परिवार में पैसों का हिसाब रहना मुश्किल होगा।
सिंह राशिफल: धन लाभ का नया अवसर मिलेगा। इसका लाभ लेने के लिए आपको बहुत सोच समझकर निर्णय लेना होगा। बच्चों की शिक्षा के लिए पैसे उधर लेने पड़ सकते हैं। बिजनेस में दैनिक आय सामान्य रहने वाला है।
कन्या राशिफल: साझेदारी वाले व्यवसाय में कुछ खास निर्णय ले सकते हैं। जो आगे चलकर आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। पैतृक संपत्ति से आर्थिक नुकसान का योग है। दैनिक आय में दस प्रतिशत का इजाफा हो सकता है।
तुला राशिफल: आज आपका पारिवारिक खर्च बढ़ने वाला है। परिवार में किसी उत्सव को लेकर धन अधिक खर्च होगा। छोटे भाई को आर्थिक मदद कर सकते हैं। किसी अनजान को राह चलते आर्थिक मदद कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: दैनिक आय अच्छी होगी। बचत की योजना बना सकते हैं। बिजनेस में उधर देना पड़ सकता है जो आपकी वित्तीय स्थिति जो गड़बड़ कर सकता है। पत्नी के इलाज में धन खर्च होगा।
धनु राशिफल: धन निवेश के लिए बहुत सारे अवसर प्राप्त होने वाले हैं। बिजनेस में आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। दोस्तों को दिया हुआ पैसा मिलने के चांस हैं। माता-पक्ष से आर्थिक लाभ होगा। बच्चों की सेहत में पैसा खच होगा।
मकर राशिफल: आज व्ययसाय का कामकाज थोड़ा स्थिर रहेगा, जिससे आपका दैनिक आय प्रभावित रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक काम में धन खर्च होने वाला है।
कुंभ राशिफल: आज आय और व्यय का संतुलन बना रहने वाला है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की सैलरी में बढ़ोतरी का संदेश मिलेगा। घरेलू खर्च सामान्य रहेगा।
मीन राशिफल: आज दैनिक आय सामान्य रहने वाला है। किसी साथी को आर्थिक मदद कर सकते हैं। पारिवारिक मसलों पर खर्च की अधिकता बनी रहने वाली है। व्यापार के काम से बाहर जाना पड़ सकता है जिससे अतिरिक्त आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।