Finance Rashifal (Horoscope) Today 15 October 2019: मेष राशिफल: आज वित्तीय स्थिति में सुधार की संभावना है। कार्यस्थल पर नई ज़िम्मेदारी मिलने से आय बढ़ेगी। सैलरी में बढ़ोतरी का संकेत है। वृषभ राशिफल: बिजनेस में लाभ कमाने के लिए कुछ नया करने वाले हैं। व्यापार में नया काम लाभ दिलाएगा। पारिवारिक जीवन में आर्थिक स्थिति नाजुक रहने वाली है। हालांकि कुछ समय के बाद सामान्य हो जाएगा।
मिथुन राशिफल: जॉब का टारगेट पूरा करने से इनकम बढ़ेगा। किसी खास मित्र को आर्थिक मदद कर सकते हैं। करियर को नया आयाम देने में धन खर्च होगा। बिजनेस में पैसा निवेश करने का विचार कर सकते हैं।
कर्क राशिफल: रचनात्मक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। साझेदारी वाले व्यापार में पैसा इंवेस्ट करने का सोच सकते हैं। घरेलू कामों में फिजूलखर्ची पर नियंत्रण कर सकते हैं। बिजनेस में आर्थिक लक्ष्य हासिल होगा।
सिंह राशिफल: आज बिजनेस में अच्छा खासा आर्थिक लाभ होने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। साझेदारी वाले व्यापार में पैसा लगाने से बचें। पारिवारिक खर्च बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
कन्या राशिफल: दैनिक आय में इजाफा होने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आर्थिक मदद कर सकते हैं। व्यापार में उम्मीद के अनुरूप आय नहीं होगी, जिससे मन बेचैन रहेगा। घरेलू मोर्चे पर आर्थिक व्यय होगा।
तुला राशिफल: आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन खास साबित होने वाला है। नौकारी में सैलरी बढ़ने का शुभ समाचार मिलेगा। दोस्तों को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक खर्च सामान्य रहने वाला है।
वृश्चिक राशिफल: सरकार की आर्थिक योजना का लाभ मिलेगा। पिता के पेंशन से आर्थिक लाभ होने वाला है। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में धन खर्च होगा। सहुराल पक्ष से आर्थिक लाभ का संकेत है।
धनु राशिफल: बिजनेस में कोई आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेना अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। माता से आर्थिक लाभ मिलेगा। साझेदारी वाले व्यापार में मुनाफा होगा।
मकर राशिफल: नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेवारी मिलने से आय बढ़ने का चांस है। व्यापारिक मोर्चे पर कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। सट्टेबाजी में पैसा लगाने से बचें अन्यथा अथिक नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशिफल: आज व्यापार में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। रिश्तेदार को आर्थिक मदद कर सकते हैं। घरेलू काम में अत्यधिक धन खर्च होगा। किसी महिला से आर्थिक लाभ होने वाला है।
मीन राशिफल: आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। परिवार में किसी सदस्य को आर्थिक मदद कर सकते हैं। दोस्त को दिया हुआ पैसा अभी वापस नहीं मिलेगा। परिवार में आर्थिक खर्च सामान्य रहने वाला है।