Finance Rashifal (Horoscope) Today 13 Spetember 2019: मेष राशिफल: आज बिजनेस में लेनदेन के काम से मुनाफा होगा। शेयर बाजार में पैसा लगाना सार्थक साबित नहीं होगा। दैनिक आय में वृद्धि होगी। वृषभ राशिफल: आर्थिक प्रगति के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। दैनिक आय के साधनों में वृद्धि होगी। दोस्त आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। जमा पूंजी खर्च होने वाला है। व्यापार में लेनदेन में समझौता करना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है।

मिथुन राशिफल: व्यापार के लिए बनाई गई आर्थिक योजना सफल होगी। घरेलू आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से नुकसान का योग है। दैनिक आय में कमी देखने को मिल सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ेगी।

कर्क राशिफल: पार्टनरशिप वाले व्यापार से आर्थिक लाभ होगा। लंबी अवधि के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। जमीन के कामकाज में धन खर्च होगा। परिवार में आर्थिक खर्च की अधिकता रहेगी।

सिंह राशिफल: प्राइवेट नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में धन खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के काम में अनावश्यक धन खर्च होगा। माता की तरफ से आर्थिक लाभ का योग है।

कन्या राशिफल: निवेश से आर्थिक लाभ का संकेत है। व्यापार में धन वृद्धि होने वाली है। किसी सरकारी योजना से आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी के इलाज में अधिक पैसा खर्च होगा। यात्रा से आर्थिक नुकसान होने वाला है।

तुला राशिफल: निजी व्यापार से आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक कार्यों में पैसे का नुकसान सहना पड़ सकता है। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलने वाला है। घरेलू कामों में खर्च की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशिफल: वित्तीय योजना से आर्थिक नुकसान होने वाला है। बहन के इलाज में पैसा खर्च होगा। नियमित आय सामान्य रहने वाला है। जमीन में आर्थिक निवेश की योजना सफल होगी। पिता को आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।

धनु राशिफल: किसी सरकारी स्रोत से धन लाभ का चांस है। आज अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। पैसे को लेकर जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। साझेदारी के काम से आर्थिक नुकसान की उम्मीद है।

मकर राशिफल: निजी व्यापार में अर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में अपेक्षा के अनुकूल सैलरी न मिलने से मन दुखी हो सकता है। आज पारिवारिक बजट को संतुलित करके चलना लाभकारी होगा।

कुंभ राशिफल: व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। उधर दिया हुआ पैसा मिलने वाला है। व्यापार की दृष्टि से की गई यात्रा लाभकारी होगी। घरेलू कार्यों में आय और व्यय का संतुलन बना रहेगा।

मीन राशिफल: आर्थिक निवेश लाभ दिला सकता है। बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिलेगा। कर्ज के बोझ से उबरने वाले हैं। नया घर खरीद सकते हैं। अचल संपत्ति से आर्थिक लाभ होने वाला है। व्यापारी वर्ग को व्यवसाय से लाभ हो सकता है।