Finance Rashifal (Horoscope) Today 12 Spetember 2019: मेष राशिफल: आज आर्थिक लेनदेन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। साझेदारी वाले काम में निवेश कर सकते हैं। वृषभ राशिफल: व्यापार में आर्थिक लाभ होने वाला है। प्राइवेट नौकरी वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। दैनिक आय में इजाफा होने से मन खुश रहेगा। हालांकि पारिवारिक खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा।
मिथुन राशिफल: निजी व्यापार से आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि के लिए आज का दिन खास साबित होगा। विदेशी स्रोत से अचानक धन लाभ का योग है। पारिवारिक खर्च संतुलित होगा।
कर्क राशिफल: व्यापार में आसानी से आर्थिक लाभ होने वाला है। भाई के इलाज में पैसा खर्च होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी, जिससे प्रमोशन का चांस बनेगा। यात्रा में अनावश्यक धन खर्च होगा।
सिंह राशिफल: लेनदेन के लिए आज का दिन शुभ है। दैनिक खर्च की तुलना में आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा। परिवार में फुजूलखर्ची से राहत मिलेगी। व्यापार में पैसों के लेनदेन के लिए आज का दिन खास साबित होगा।
कन्या राशिफल: आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बिजनेस में उधार का पैसा मिलेगा। परिवार में आर्थिक मदद कर सकते हैं। साझेदारी वाले बिजनेस से धन लाभ का योग है। वाहन खरीद सकते हैं।
तुला राशिफल: आज पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लंबी अवधि के लिए आर्थिक निवेश की योजना बना सकते हैं। छोटे भाई की शिक्षा में धन खर्च होगा। दैनिक आय प्रभावित होगा। पारिवारिक खर्च संतुलित रहने वाला है।
वृश्चिक राशिफल: धन कमाने का नया विकल्प खोज सकते हैं। किसी अच्छी नौकरी का ऑफर लेटर मिल सकता है। आज व्यापार मंदा रह सकता है। दैनिक आय में कुछ हद तक बढ़ोतरी होगी। लंबी अवधि के लिए किया गया निवेश लाभ दिलाएगा।
धनु राशिफल: आज लॉटरी लग सकती है। दैनिक आय में बढ़ोतरी का योग है। घरेलू काम में खुलकर धन खर्च करने वाले हैं। किसी खास मित्र से आर्थिक लाभ होने वाला है। पिता की संपत्ति से लाभ मिल सकता है।
मकर राशिफल: बिजनेस में नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। अचानक किसी दोस्त से धन लाभ होगा। धार्मिक में पैसा खर्च कर सकते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सरकारी योजना से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशिफल: निजी व्यवसाय से आर्थिक लाभ होने वाला है। बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मसले पर फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। यात्रा से धन लाभ का योग है। सरकारी नौकरी मौका मिलने वाला है।
मीन राशिफल: बिजनेस में आय बढ़ाने के लिए भरपूर मेहनत करने वाले हैं। प्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने वाला है। पारिवारिक खर्च बढ़ने के आसार हैं। दैनिक आय में कुछ हद तक वृद्धि होगी।