Finance Rashifal (Horoscope) Today 11 Spetember 2019: मेष राशिफल: आज व्यापार में आमदनी बढ़ेगी। आज आर्थिक निवेश करने करने से बचना लाभकारी होगा। पारिवारिक खर्च संतुलित रहेगा। वृषभ राशिफल: व्यापारिक निवेश के आर्थिक लाभ हो सकता है। विदेश से धन लाभ का योग है। पिता के स्वास्थ्य में धन खर्च होने वाला है। घरेलू मसले पर आर्थिक व्यय आपके कब्जे में रहने वाला है। दोस्त को आर्थिक मदद करेंगे।

मिथुन राशिफल: मनोरंजन की सामाग्री का व्यवसाय करने वाले जातकों को धन लाभ होगा। परिवार में किसी सदस्य के इलाज में धन खर्च होगा। नौकरी में उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ उठा सकते हैं।

कर्क राशिफल: निजी व्यवसाय से आर्थिक लाभ का योग है। दिया हुआ कर्ज का पैसा मिलेगा। दादी से आर्थिक लाभ हो सकता है। राजनीतिक काम में पैसा खर्च होगा। घूस लेने से बचें। वरना मुश्किल में फंस सकते हैं।

सिंह राशिफल: आज शेयर बाजार से धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। बिजनेस को बढ़ाने के लिए पैसा खर्च होगा। दैनिक आय में इजाफा होने वाला है। किसी गरीब की आर्थिक मदद कर सकते हैं। जिससे मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

कन्या राशिफल: आज बैंक के कामकाज में पैसा फंस सकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। बच्चों के पढ़ाई में अधिक खर्च होने वाला है। बिजनेस में उधार का पैसा मिलेगा। यात्रा पर खर्च होने वाला है।

तुला राशिफल: बिजनेस में दैनिक आय बढ़ने वाली है। पारिवारिक खर्च बढ़ने के कारण किसी से पैसा कर्ज लेना पड़ सकता है। उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति आपके नाम हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल: निर्यात वाले बिजनेस के आर्थिक लाभ होने वाला है। साझेदारी में व्यापार करने का अवसर मिलेगा। जो लोग आर्थिक संकट से गुजर रहे थे उनकी आर्थिक उन्नति होने वाली है। घरेलू काम में फिजूलखर्च होगा।

धनु राशिफल: आर्थिक लाभ के लिए निवेश में पैसा लगाना नुकसानदेह हो सकता है। निजी व्यापार में आर्थिक उन्नति होने वाली है। भाई को आर्थिक मदद कर सकते हैं। माता की तरफ से धन लाभ होने वाला है।

मकर राशिफल: आज वित्तीय स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापार में लगाया गया धन लाभ दिलाएगा। दैनिक आय में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। अचानक आर्थिक लाभ का भी योग है।

कुंभ राशिफल: आज आर्थिक तरक्की होने वाली है। व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में आपकी उपलब्धि के कारण प्रमोशन होने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ता नजर आएगा। पत्नी के इलाज में धन खर्च होगा।

मीन राशिफल: दैनिक आय कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। खान-पान में धन व्यय होगा। पारिवारिक खर्च की स्थिति ठीकठाक रहने वाली है। बिजनेस में आर्थिक लाभ का अवसर मिल सकता है।