Finance Rashifal (Horoscope) Today 10 Spetember 2019: मेष राशिफल: आज व्यापार में तरक्की हो सकती है। निवेश में लगाया गया पैसा वापस मिलेगा। इस समय शेयर बाजार में पैसा लगाना ठीक नहीं रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। वृषभ राशिफल: बिजनेस में आय का नया स्रोत प्राप्त होगा। नया घर खरीदने के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। दैनिक आय में बढ़ोतरी होने वाली है। घरेलू मसले पर खर्च की अधिकता रहने वाली है। साझेदारी वाले बिजनेस में सोच समझकर पैसा लगाएं।
मिथुन राशिफल: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए संभव कोशिश करने वाले हैं। दैनिक आय बेहतर होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में पैसा खर्च होने वाला है। घरेलू खर्च सामान्य रहने वाला है। फिजूलखर्ची बढ़ सकता है।
कर्क राशिफल: साझेदारी वाले काम से धन लाभ होगा। आज खर्च पर नियंत्रण करना मुश्किल होगा। बिजनेस में विस्तार के लिए पैसा निवेश करेंगे। परिवार में खर्च संतुलित रहेगा। बच्चों की सेहत में जमकर पैसा खर्च होने वाला है।
सिंह राशिफल: आज बैंक बैलेंस बढ़ा सकते हैं। सरकारी योजना से लिया गया आर्थिक लाभ नुकसान पहुंचाएगा। बहन को आर्थिक मदद कर सकते हैं। पिता के इलाज में पैसा खर्च होगा। बेकार के काम में धन नष्ट होगा।
कन्या राशिफल: आज आप किसी बड़े आर्थिक निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति को अपने कब्जे में लाने के लिए पैसा खर्च होगा। कानूनी विवाद आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। किसी भी तरह से दैनिक आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
तुला राशिफल: व्यापार में नए ग्राहक बनने से आर्थिक लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। दोस्तों से लिया हुआ कर्ज वापस करना पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक खर्च सतुलित बना रहने वाला है।
वृश्चिक राशिफल: आज व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। अगर किसी से पहले कर्ज लिया है तो उसे वापस लौटाना पड़ेगा। संपत्ति की खरीददारी में सावधानी बरतें। आर्थिक बचत कर सकते हैं। परिवार का आर्थिक बजट ठीक रहने वाला है।
धनु राशिफल: आज गाड़ी खरीद सकते हैं। बिजनेस में बकाया पैसा वापस मिलेगा। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। फिजूलखर्ची से परेशान हो सकते हैं। दोस्त को आर्थिक मदद कर सकते हैं। आज आपको अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने वाला है।
मकर राशिफल: शादीशुदा लाइफ में खर्च बढ़ने वाला है। बिजनेस में लगाया पैसा डूब सकता है। बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिलेगा। पत्नी की फिजूलखर्ची से घरेलू बजट बिगड़ेगा। जमीन-जायदाद के काम से आर्थिक लाभ हो सकता है।
कुंभ राशिफल: आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन जोखिम भरा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। घरेलू खर्च संतुलित रहने वाला है। सामाजिक काम में पैसा खर्च कर सकते हैं।
मीन राशिफल: बिजनेस में आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। खुद के व्यवसाय के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होने वाला है। अचानक धन लाभ का योग है। दाम्पत्य जीवन में खर्च बढ़ता नजर आएगा।