Finance Rashifal (Horoscope) Today 1 November 2019: मेष राशिफल : जीवनसाथी की सेहत की देखभाल में धन खर्च होने वाला है। दैनिक जीवन में आर्थिक बदलाव और दबाव को झेल सकते हैं। हालांकि जल्द ही इससे छुटकारा मिल जाएगा। व्यवसाय में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ राशिफल : नए व्यवसाय की तलाश कर सकते हैं। आर्थिक समस्या से निजात पाने के लिए अच्छे प्रयास करने होंगे। कार्यस्थल पर कठिन मेहनत को देखते हुए नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन राशिफल : व्यवसाय में आर्थिक प्रगति होने वाली है। बिजनेस में जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी क्षमता के बदौलत आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
कर्क राशिफल : पारिवारिक जीवन में खर्च की अधिकता रहेगी। सरकारी योजना से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आज नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों की सैलरी बढ़ने वाली है।
सिंह राशिफल : नौकरी में उन्नति की संभावना कम है। किसी आवश्यक कार्य में पैसा निवेश कर सकते हैं। निजी व्यवसाय से कुछ हद तक आर्थिक लाभ होगा। जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा।
कन्या राशिफल : बैंक के कर्ज से उबर सकते हैं। ऑफिस के काम के प्रति अगर आपका समर्पण अच्छा है तो पदोन्नति हो सकती है। आज आप व्यापार में आर्थिक उन्नति के लिए कठोर निर्णय लेने वाले हैं।
तुला राशिफल : व्यापार के विस्तार के लिए पैसे इन्वेस्ट करने वाले हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज कोई बड़ा नुकसान होने वाला है। पैतृक संपत्ति से नुकसान हो सकता है। किसी काम में निवेश के लिए बैंक से पैसा कर्ज ले सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल : परिवार किसी सदस्य को आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। किसी पुराने साथी से पैसे के लेन-देन को लेकर आपसी विवाद हो सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। साझेदारी के व्यापार से नुकसान हो सकता है।
धनु राशिफल : प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बॉस डांट सुननी पड़ सकती है। बिजनेस में पार्टनर के सहयोग से आर्थिक उन्नति होने वाली है। लंबे समय से अटका प्रमोशन का कार्य आज पूरा हो सकता है।
मकर राशिफल : व्यापार में पैसे इन्वेस्ट करना लाभकारी साबित हो सकता है। दैनिक आय बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी वालों की सैलरी बढ़ने वाली है। आर्थिक मोर्चे पर किया गया प्रयास सफल होगा। पविवार में पत्नी के आवश्यक काम के लिए पैसे खर्च होंगे।
कुंभ राशिफल : खर्च पर नियंत्रण करने की सलाह दी जाती है। व्यापार में जल्दबाजी में लिया गया फैसला हानिकारक साबित हो सकता है। आज आपकी दैनिक कमाई बढ़ने वाली है। मुशलिक आर्थिक हालात से छुटकारा मिलने वाला है।
मीन राशिफल : व्यापार में रुपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतना अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करने से बजट असंतुलित होगा। पिता से आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

