Finance Rashifal (Horoscope) Today 05 October 2019: मेष राशिफल: आज अचनक घर खरीदने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में आर्थिक प्रगति के लिए आज का दिन शुभ है। दैनिक आय में वृद्धि करने वाले हैं।

वृषभ राशिफल: व्यापार में धन निवेश करना इस समय लाभकारी साबित होगा। अचल संपत्ति का नुकसान होगा। नौकारी में तरक्की के लिए प्रयास करने वाले हैं। घरेलू खर्च में वृद्धि होने वाली है। अचानक धन लाभ होगा।

मिथुन राशिफल: वाहन बेचने का मन बना सकते हैं, हालांकि इसमें धन लाभ की संभावना कम है। परिवार में आर्थिक खर्च का बोझ बढ़ने वाला है। किसी खास मित्र को रुपए कर्ज देने पड़ सकते हैं। मातृ पक्ष से आय की संभावना है।

कर्क राशिफल: अचल संपत्ति की खरीददारी से आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। शादीशुदा लाइफ में खर्च बढ़ने वाला है। कार्यस्थल पर आर्थिक लाभ का योग है। ससुराल पक्ष से लाभ होने की उम्मीद है।

सिंह राशिफल: आज व्यापार में आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। निजी व्यवसाय में कुछ हद तक आर्थिक नुकसान वहन करना होगा। जमीन की खरीददारी के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा।

कन्या राशिफल: बिजनेस से बड़ा आर्थिक लाभ का संकेत है। संबंधियों से पैसे उधार लेने की नौबत आ सकती है। दोस्त को दिया हुआ पैसा डूब सकता है। पत्नी के आभूषण की खरीददारी में पैसा खर्च होगा।

तुला राशिफल: फिजूलखर्ची पर लगाम लगा सकते हैं। परिवार में माता-पिता को आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। दान-पुण्य में आर्थिक व्यय हो सकता है। धार्मिक कार्यों में पैसा खर्च होगा। निवेश के लिए आज का दिन खास साबित नहीं होगा।

वृश्चिक राशिफल: नौकरी में उन्नति का रास्ता साफ होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए अवसर मिलेगा। साझेदारी वाले काम में कुछ हद तक आर्थिक नुकसान होगा । किसी खास परिचित को आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।

धनु राशिफल: व्यापार में आर्थिक निवेश में बाधा उत्पन्न होगी। कोई अपना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। अपनों के बीच खुलकर पैसा खर्च करने वाले हैं। दैनिक आय में वृद्धि के साथ-साथ खर्च भी होगा।

मकर राशिफल: आज कर्ज से छुटकारा मिलने वाला है। भाई से आर्थिक सहायता मिलेगी। व्यापार में आर्थिक तंगी दूर होगी। नौकरी में पदोन्नति होने के साथ ही आय भी बढ़ेगी। धन लाभ के लिए मन में सकारात्मक विचार आएगा।

कुंभ राशिफल: आर्थिक जीवन में आ रही मुश्किलों से निजात मिल सकती है। प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को धन लाभ का योग है। बिजनेस में कोई अपना नुकसान पहुंच सकता है।

मीन राशिफल: वाहन खरीदने का योग है। किसी खास मित्र से आर्थिक लाभ होने वाला है। व्यापार में दैनिक आय प्रभावित हो सकता है। न चाहते हुए भी धन खर्च होगा। परिवार में फिजूलखर्च बढ़ता नजर आएगा।