Finance Rashifal (Horoscope) Today 03 October 2019: मेष राशिफल: बिजनेस में निवेश का अवसर लेकर कोई आ सकता है, लेकिन सावधान रहें। साझेदारी वाले व्यवसाय से आर्थिक लाभ हो सकता है। दैनिक आय में बहुत हद तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वृषभ राशिफल: व्यापारिक काम को लेकर विदेश यात्रा का योग है। यात्रा लाभकारी साबित होगा। कोई नई आर्थिक योजना साकार होने वाली है। दैनिक आय में पहले की अपेक्षा वृद्धि होगी। पारिवारिक खर्च संतुलित रहेगा।

मिथुन राशिफल: बिजनेस के प्रचार से लाभ की उम्मीद है। व्यपार में प्रगति देखने को मिल सकती है। बहन को आर्थिक मदद कर सकते हैं। घरेलू खर्च में वृद्धि होगी। कर्ज के पैसे की वसूली कर सकते हैं।

कर्क राशिफल: आज आर्थिक खर्च बढ़ने वाला है। व्यापार में सौदा फायदेमंद रहेगा। किसी नजदीकी से आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में बढ़ते आर्थिक खर्च से परेशान हो सकते हैं। जमीन के काम से लाभ होने वाला है।

सिंह राशिफल: व्यापार को बढ़ाने के लिए आज का दिन लाभकारी हो सकता है। बिजनेस को लेकर अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाने में सक्षम होंगे। संतान की शिक्षा में आर्थिक खर्च बढ़ेगा। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कर्ज लेने का विचार मन में आएगा।

कन्या राशिफल: आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए दोस्तों से सहयोग ले सकते हैं। बिजनेस की तरक्की के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। दैनिक आय में कमी रहने वाली है। परिवार में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा।

तुला राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ा निर्णय लेने वाले है। शेयर बाजार में पैसा लगाना लाभकारी हो सकता है। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार के धार्मिक यात्रा पर जाने से खर्च बढ़ने वाला है।

वृश्चिक राशिफल: व्यापार में आर्थिक उन्नति के लिए किसी की सलाह ले सकते हैं। धन निवेश के लिए आज का दिन शुभ साबित नहीं होगा। घरेलू खर्च सामान्य रहने वाला है। मोटर वाहन की खरीददारी का योग है।

धनु राशिफल: बिजनेस में आर्थिक लाभ के लिए किसी के बहकावे में आना नुकसानदेह हो सकता है। घरेलू मोर्चे पर आर्थिक खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। दैनिक आय में इजाफा होगा। भाई को आर्थिक मदद करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल: बिजनेस में हुए नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। व्यापारिक मोर्चे पर आर्थिक उन्नति देखने को मिल सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर फिजूलखर्ची बढ़ने वाली है। दैनिक आय में कमी होगी।

कुंभ राशिफल: व्यापारिक मामलों को लेकर सतर्क रहें। कोई अपना नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों के इलाज में धन खर्च होगा। घरेलू मोर्चे पर खर्च बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ हो सकता है।

मीन राशिफल: आज आय कम और खर्च अधिक होगा। बिजनेस में तरक्की के लिहाज से आज का दिन शुभ रहने वाला है। फिजूलखर्ची पर बहुत हद तक कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे।