Finance Rashifal (Horoscope) Today 02 October 2019: मेष राशिफल: व्यापारिक मोर्चे पर विदेश से धन लाभ होगा। दैनिक जीवन में आर्थिक फायदा होने वाला है। निवेश का नया अवसर मिलेगा, जिससे भविष्य में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वृषभ राशिफल: विदेशों में यदि पैसा फंसा है तो वापस मिल सकता है। शैक्षणिक कार्यों में धन खर्च होने वाला है। व्यापर में मेहनत से आर्थिक लाभ होने वाला है। कार्यस्थल पर आय बढ़ने वाली है। पारिवारिक खर्च सामान्य रहेगा।
मिथुन राशिफल: बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा लाभकारी साबित होगा। घर-परिवार से की गयी आर्थिक अपेक्षा पूरी नहीं होगी, जिस कारण मन नाखुश रहेगा। पैसों के लेनदेन में देरी हो सकती है।
कर्क राशिफल: बाजार के काम से आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। बिजनेस में बाहरी स्रोत से धन लाभ होगा। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ने वाला है। नौकरी में तरक्की के के लिए परेशान होना पड़ेगा।
सिंह राशिफल: आज आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। कर्ज की वसूली में मशक्कत रहना पड़ेगा। नौकरी में सैलरी किसी कारणवश रुक सकती है। व्यापार में अपेक्षाकृत लाभ नहीं होगा। बड़ी बहन से आर्थिक लाभ हो सकता है।
कन्या राशिफल: प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को कंपनी से धन लाभ होगा। विदेशों में निवेश का लाभ मिलेगा। किसी दोस्त से अचानक आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।
तुला राशिफल: व्यापार का कामकाज प्रभावित रहेगा, जिस कारण आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान के निमित्त धन खर्च होगा। सहकर्मी से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल: बीजनेस का विस्तार विदेशों में होगा। दैनिक आय में इजाफा होने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आर्थिक नुकसान होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को सैलरी में बढ़ोतरी होने वाली है।
धनु राशिफल: परिवार में घरेलू खर्च बढ़ने वाला है। कोई अपना साथी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। प्रॉपर्टी में धन निवेश करने वाले हैं। व्यापार में आर्थिक प्रगति के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
मकर राशिफल: पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज व्यापार मंदा रहने वाला है, हालांकि शाम तक स्थिति में सुधार होगा। जमीन के काम में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। घरेलू खर्च सामान्य रहने वाला है।
कुंभ राशिफल: जमीन-जायदाद के काम में आर्थिक खर्च होगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ने वाला है। किसी दोस्त को पैसा कर्ज देना पड़ सकता है। दैनिक आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा।
मीन राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूजा-पाठ में धन खर्च होगा। पारिवारिक खर्च सामान्य रहने वाला है। दोस्तों से लिया हुआ पैसा वापस कर सकते हैं। बिजनेस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।