Navratri 3rd Day, Finance Rashifal (Horoscope) Today 01 October 2019: मेष राशिफल: आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। भविष्य के लिए धन निवेश कर सकते हैं। विदेशी स्रोत से धन लाभ का योग है। व्यापार में आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए और अधिक मेहनत करने वाले हैं।

वृषभ राशिफल: व्यापार में विदेशी निवेश की योजना सफल होगी। साझेदारी वाले काम में आर्थिक तरक्की मिलने वाली है। हालांकि साझेदार पर आंख मूंदकर विश्वास करना गलतफहमी होगी। दैनिक आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

मिथुन राशिफल: बिजनेस में निर्यात करने से धन लाभ होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को कंपनी से धन लाभ होगा। धार्मिक यात्रा में धन खर्च होने वाला है। घरेलू कामों को लेकर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल: कोई बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ की गति धीमी रहनी वाली है। किसी भी प्रकार का आर्थिक निवेश सोच समझकर करें। किसी पुराने मित्र से आर्थिक लाभ होगा। दैनिक आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।

सिंह राशिफल: पैतृक संपत्ति में इजाफा होने वाला है। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ेगा। ससुराल से आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी महिला मित्र को पैसा कर्ज देना पड़ साकता है। शैक्षणिक कार्यों में धन खर्च होगा।

कन्या राशिफल: सरकारी योजना से लाभ होगा। विदेश में किया गया आर्थिक निवेश लाभ दिलाएगा। बिजनेस में दैनिक आर्थिक आय बढ़ेगी। सैलरी में इजाफा होने वाला है। घर-परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा।

तुला राशिफल: आज व्यापार में आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से आर्थिक लाभ होने वाला है। कन्या की शादी के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ेगा। घर के आवश्यक काम में पैसा खर्च होगा।

वृश्चिक राशिफल: विदेशों से आर्थिक लाभ का संकेत है। व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी। साथी से लिया हुआ कर्ज वापस कर सकते हैं। निजी व्यापार में घाटा हो सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रहने वाला है।

धनु राशिफल: धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। पिता की संपत्ति से आर्थिक लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरे करने वालों का लाभ होने वाला है। कोई पुराना मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है। विदेश यात्रा से आर्थिक लाभ होगा।

मकर राशिफल: व्यापार में आर्थिक निवेश से नुकसान होगा। कोई खास मित्र बिजनेस में नुकसान पहुंचा सकता है। यात्रा में फिजूलखर्च बढ़ेगा। प्रॉपर्टी का काम करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ होने वाला है।

कुंभ राशिफल: सरकारी योजना से आर्थिक लाभ होने वाला है। किसी महिला साथी को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा। पैतृक संपत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है। दैनिक आय में रुकावट पैदा होगी।

मीन राशिफल: बिजनेस का विस्तार विदेशों में होने वाला है। दैनिक आर्थिक आय में कमी रहेगी। आय से अधिक खर्च करने के कारण दूसरों से पैसा कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ेगा। क्रेडिट कार्ड का पैसा जमा करना पड़ेगा।