Scorpio Finance Horoscope 2022: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नया साल मिला जुला प्रभाव वाला रहेगा। जातकों की आय होगी और साथ ही साथ व्यय भी खूब होगा। इसकी वजह से उन्हें कुछ समस्या भी हो सकती है। हो सकता है कि आप इस वर्ष बहुत अधिक धन की बचत करने में सक्षम न हो पाएं। घर में कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कार्यों पर भी व्यय करना पड़ सकता है। आपके लिए अच्छा होगा कि पहले पिछले कर्ज निपटाते चलें। इससे बचत करने में आसानी रहेगी। साथ ही आपके लिए इनकम के नए स्रोत भी खुलेंगे।
इस वर्ष संपत्ति खरीदने की संभावना भी कम है। साल के शुरू के छह-सात महीनों के दौरान किसी भी बड़े निवेश से बचें। यह अवधि आपको बृहस्पति की स्थिति के कारण धन प्राप्त करने में मदद करती रहेगी और किसी शुभ घटना के कारण परिवार में कुछ खर्च होने की भी प्रबल संभावना है और बृहस्पति के चौथे घर में होने से चल और चल संपत्ति प्राप्त करने की संभावना है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल का आर्थिक पक्ष न बहुत फायदे वाला और न ही नुकसान वाला रहेगा। हालांकि कोई विशेष दिक्कत या परेशानी नहीं आने वाली है। फिर भी घर की अर्थव्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पैसों की बचत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इस साल आपको किसी पारिवारिक समारोह पर भी कुछ धन ख़र्च करना पड़ सकता है। सितंबर माह के बाद आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और आप कुछ लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। इस धन को भी विवेकपूर्ण ढंग से बचाने और जरूरी होने पर ही खर्च करने की सोचें। जितनी बचत कर सकते हैं, कर लें, जिससे कि आपका पूरा साल सुखद रहे।
अप्रैल माह के बाद बृहस्पति ग्रह की ग्यारहवें भाव में दृष्टि होने के कारण आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपको किसी लंबे समय से बाकी कर्ज़ से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आप परिवार के किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए धन ख़र्च कर सकते हैं। यदि आप इस वर्ष की शुरुआत में अपने ख़र्चों को नियंत्रित करते हैं तो आप आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। यदि आपका कोई मुक़दमा चल रहा है तो आप उसमें सफल हो सकते हैं, जिससे आपको धन प्राप्त होने पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें: वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022, वृश्चिक राशि करियर राशिफल 2022, वृश्चिक राशि लव राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022