मेष राशिफल: परिवार के सदस्यों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। अगर पहले से कर्ज लिया है तो वह खत्म होगा। दैनिक आय अच्छी रहने वाली है। खर्च पर काबू पा सकते हैं। आज आपका अपने पार्टनर पर ज्यादा धन खर्च होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
आज आपका दिन कैसा रहेगा, क्या है आपका राशिफल, यहां पर पढ़ें
वृषभ राशिफल: खाने-पीने की वस्तुओं में धन खर्च होने वाला है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है। आज आपकी दैनिक आर्थिक आय की स्थिति अच्छी रहेगी।
आपके प्रेम संबंध में क्या होने जा रहा है नया, यहां समझें
मिथुन राशिफल: निजी व्यापार में आर्थिक उन्नति का योग है। किसी खास कारण से साझेदारी वाले व्यापार में आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में माता से धन लाभ का योग है।
नौकरी और कैरियर पर कैसा है ग्रहों का प्रभाव, पढ़ें यहां
कर्क राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापार में आर्थिक उन्नति का योग है। जीवनसाथी के पीछे धन खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में भी खर्च बढ़ने की संभावना है।
पूरे दिन कैसा रहेगा आप और परिवार का स्वास्थ्य, यहां पर जानें
सिंह राशिफल: व्यापार में धन लाभ होगा। घरेलू मामलों में खर्च बढ़ेगा। अनावश्यक धन भी बना रहने वाला है। पिता की संपत्ति का नुकसान हो सकता है। किसी खास कारण से यात्रा में खर्च बढ़ेगा।
क्या है आज का पंचांग, कब करें घटस्थापना, यहां पर देखें मुहूर्त
कन्या राशिफल: साझेदारी वाले काम में आर्थिक उन्नति का योग है। नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। जमीन के काम में धन व्यय होगा। अचानक आर्थिक नुकसान हो सकता है।
Weekly Horoscope (Rashifal) 23 March to 29 March 2020: पूरे सप्ताह का राशिफल यहां जानें
तुला राशिफल: बिजनेस में उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी खास व्यक्ति को रुपया उधार देने पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक लाभ मिलने वाला है। बच्चों के पीछे धन व्यय होगा।
मां दुर्गा की आरती और प्रभावशाली मंत्र यहां देखें
वृश्चिक राशिफल: दुकानदारी से धन लाभ होगा। फिजूलखर्ची बढ़ने वाली है। बड़े भाई से आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के आवश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। जमीन जायदाद के काम से आर्थिक लाभ होगा।
धनु राशिफल: अचानक घर खरीदने के इरादा हो सकता है। जमीन जायदाद के काम में अनावश्यक धन खर्च होगा। बच्चों की पढ़ाई में खर्च बढ़ने वाला है। निजी व्यापार अच्छा चलने वाला है।
मकर राशिफल: मकान या अचल संपत्ति में निवेश करने का मन बना सकते हैं। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। प्रेमिका के पीछे धन व्यय होगा। दोस्तों के साथ यात्रा में धन खर्च होगा।
कुंभ राशिफल: अगर वाहन खरीदने के मन बनाए हैं तो आज टाल देना अच्छा रहेगा। यात्रा में अनावश्यक धन खर्च होगा। आर्थिक उन्नति में बाधा होने के कारण चिंता हो सकती है।
मीन राशिफल: अपना घर होने का सपना साकार होगा। निवेश में परेशानी होगी। परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। भगवान गणेश की आराधना करने से लाभ होगा।