मेष राशिफल: आज आपका भौतिक विकास का योग अच्छा है। इसके अलावा समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों से आर्थिक सहयोग मिल सकत है। वही आज आप अपने कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। दैनिक आय अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशिफल: आज आप थोड़े बहुत कानूनी विवाद को लेकर मन परेशान हो सकता है। लेकिन जल्‍दी ही मामले सुलझेंगे। खाने-पीने की वस्तुओं में धन खर्च होने वाला है। हालांकि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है। आज आपकी आर्थिक आय अच्छी रहेगी।

मिथुन राशिफल: नई योजनाएं भी दिमाग में आ सकती हैं। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। निजी व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। आज आपके परिवार में माता से धन लाभ का योग भी है।

कर्क राशिफल: आज का दिन काफी सृजनात्मक है रहने वाला है लिहाजा कई नई चीजों के द्वार खुलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम फोन पर ही निपट जाएंगे। महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस के कार्यों को घर से ही न‍िपटाने में सफल होंगे।

Horoscope Today, 03 April 2020: इस राशि के जातक को भाग्य का मिलेगा साथ, बाकी के राशियों का जानें हाल

सिंह राशिफल: आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। निजी व्यापार में धन लाभ होगा। घरेलू सामानों में खर्च बढ़ेगा। अनावश्यक धन भी खर्च होगा। पिता की संपत्ति में नुकसान के आसार हैं।

कन्या राशिफल: भाग्य पर भरोसा रखें। पार्टनशिपी में किए जाने वाले कार्य में आर्थिक उन्नति का योग है। जमीन के काम में आपका धन व्यय हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिलेगा।

Career/Job Horoscope, 03 April 2020: मिथुन राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, मीन राशि वाले दुश्मनों से रहें सतर्क

तुला राशिफल: आज अपने कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज फोन पर ही सुलझ सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी खास व्यक्ति को रुपये उधार देने पड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

वृश्चिक राशिफल: आपकी माली हालत आज अच्छी होगी। दुकानदारी में आपको धन लाभ होगा। हालांकि फिजूलखर्ची भी बढ़ेगी। जमीन-जायदाद के काम से धन लाभ होगा। बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

धनु राशिफल: अगर आज आप जोखिम उठाएंगे तो बड़े फायदे के संकेत हैं। नया मौका बनेगा। अचानक घर खरीदने के मन बना सकते हैं। जमीन के काम में अनावश्यक धन खर्च होगा। निजी व्यापार अच्छा चलने वाला है।

लव राशिफल 03 अप्रैल 2020: जानिए आज के सितारे आपकी लव लाइफ के लिए क्या दे रहे हैं संकेत

मकर राशिफल: इस जातक के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार आपको भविष्‍य में लाभ द‍िलाने के योग बना रहा है। मकान या अचल संपत्ति में निवेश करने का मन बना सकते हैं। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। दोस्तों के पीछे धन खर्च होगा।

Health Horoscope, 3 April 2020: धनु राशि वाले बिल्कुल फिट रहेंगे, वहीं वृषभ राशि वाले जोड़ों के दर्द से परेशान रह सकते हैं

कुंभ राशिफल: अगर वाहन खरीदने के मन बनाए हैं तो आज उसे टाल दें। यात्रा में अनावश्यक धन खर्च होगा। आर्थिक उन्नति में बाधा होने के कारण चिंता हो सकती है।

मीन राशिफल: घर से ही व्यापार में जोखिम उठाने प्रयास कर सकते हैं जो भविष्‍य में हितकर हो सकता है। निवेश में परेशानी हो सकती है। परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। अपना घर खरीदने का पूरा मन बना सकते हैं। लिहाज आपका ये सपना जल्द ही साकार होगा।