Finance Horoscope (Mithun Rashifal) 2022: आर्थिक पक्ष के लिहाज से मिथुन राशि के जातकों को नया साल 2022 वांछित परिणाम प्रदान करेगा। मिथुन राशि के जातक वर्ष 2022 में आर्थिक तौर पर स्थिरता प्राप्त करने में और धन अर्जित करने में सफल रह सकते हैं। आय के नए स्रोतों के खुलने की संभावना है और आप अपने रिश्ते व कार्य के प्रति ईमानदार रहकर आय और संपत्ति में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। आप इस वर्ष ज़मीन, घर व वाहन ख़रीदने में सफल रह सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी निवेश से पहले गहन जांच-पड़ताल करें और इससे जुड़ी ठोस योजना बनाकर ही कदम बढ़ाएं।
इसके साथ ही आपको वर्ष 2022 में पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इस वर्ष यदि आप किसी से आर्थिक गठबंधन करने की कोशिश करते हैं तो वह गठबंधन आपके लिए लाभकारी न रहने की आशंका है। इसके बाद शनि की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव पर पड़ेगी, जिससे आपको औचक धन लाभ होने की संभावना है। अप्रैल माह के बाद, बृहस्पति ग्रह का आपके दूसरे और चौथे भाव पर प्रभाव रहेगा इसलिए रत्न और आभूषण के साथ भूमि, भवन या वाहन प्राप्त करने की संभावना है।
आपके द्वारा धार्मिक कार्यों पर कई तरह के खर्चे किए जा सकते हैं। यदि आप किसी महत्वपूर्ण निवेश की योजना बना रहे हैं तो उस कार्य क्षेत्र में अनुभव वाले किसी व्यक्ति की राय ज़रूर लें। जुलाई, अक्टूबर और नवंबर के महीने में आपको सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं और इस दौरान आप आपकी आय अच्छी रहने की संभावना है। आपको इन महीनों के दौरान आर्थिक तौर पर किसी समस्या का सामना करना पड़े इसकी आशंका कम है। साथ ही, इस अवधि में आपकी पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना आपके वरिष्ठों द्वारा की जा सकती है। जून, अगस्त और दिसंबर के महीनों में आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की आशंका है। इस दौरान आप महंगे और भौतिक सुख संसाधनों पर धन ख़र्च करते नज़र आ सकते हैं।
आपके व्यवसाय भाव का स्वामी बृहस्पति वर्ष 2022 में आपके करियर भाव में गोचर करने वाला है। बृहस्पति आपके वित्त को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा, लेकिन अष्टम भाव में शनि के कारण आपको थोड़ा प्रयास करने की सलाह दी जाती है। अक्टूबर और नवंबर के दौरान अप्रत्याशित रूप से आपको अपनी पिछली नौकरी से जो पैसा नहीं मिला है, वह आपको मिलेगा।
यह भी पढ़ें: मिथुन करियर राशिफल 2022, मिथुन राशि लव राशिफल 2022, मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022