Sagittarius Finance Horoscope (Dhanu Rashifal) 2022: धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से नया साल मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा। लाभ भी होगा और धन का व्यय भी बढ़ेगा। शनि के दूसरे भाव में स्थित रहने की वजह से इस साल धन अर्जित करने में सफल रह सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। इस साल आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।
साथ ही किसी पारिवारिक समारोह में आपको ढेर सारा धन भी खर्च करना पड़ सकता है। आपकी आय में निरंतरता रहने की संभावना है, जिससे कि आप इस वर्ष सभी लंबित ऋणों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही, आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए धन ख़र्च कर सकते हैं। अप्रैल माह के बाद बृहस्पति आपके चौथे भाव में गोचर करेगा और इसके साथ ही आपको भूमि, वाहन आदि जैसे धन की प्राप्ति होने की संभावना है और गुप्त धन भी आपकी कुंडली में है।
धनु राशि के जातकों को जनवरी, जुलाई, सितंबर और अक्टूबर महीने में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके पास आमदनी के कई ऐसे मौके आ सकते हैं, जिनसे आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज़्यादा मजबूत हो सकती है। इसके अलावा दिसंबर माह में कुछ अन्य खर्चे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं।
आपकी इनकम में बढ़ोतरी जरूर होगी, लेकिन खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे, जिससे आपको परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में बहुत यात्राएं करनी पड़ेंगी, जिनकी वजह से आपको थकान का अनुभव होगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें नए लोगों से मिलने और अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वे पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे। आपको अभ्यास में दोस्तों की भी मदद मिल सकती।
यह भी पढ़ें: धनु राशि लव राशिफल 2022, धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022, धनु राशि आर्थिक राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022