Film Line and Media Horoscopes: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन राशियों से जुड़े लोगों का करियर और नेचर एक दूसरे से अलग होता है। क्योंकि इन राशियों पर अलग- अलग ग्रह का आधिपत्य होता है। यहां हम आपको ऐसी 2 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े लोग मीडिया और फिल्म लाइन में अच्छा नाम कमा सकते हैं। क्योंकि इन लोगों के ऊपर शुक्र देव की विशेष कृपा होती है। शुक्र देव को भौतिक सुख, लग्जरी लाइफ, धन, वैभव और ऐश्वर्य प्रदाता माना जाता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
वृष राशि: इस राशि के स्वामी धन और वैभव के दाता शुक्र देव हैं। इस राशि के लोग देखने में आकर्षक और चार्मिंग होते हैं। साथ ही ये लोग शांत व कोमल भी होते हैं। ये अच्छे वस्त्रों के शौकीन होते हैं और हर परिस्थिति में जिंदगी को इंजॉय करते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी के प्रति पूरी संवेदना रखते हैं। साथ ही उसकी हर बात को मानते हैं।
ये लोग स्वभाविक रूप से कठोर और निश्चयी रहते हैं। ये कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। ये लोग मीडिया और फिल्म लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग लैविश लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। क्योंकि इन लोगों के ऊपर शुक्र देव का प्रभाव होता है। अगर व्यापार की बात करें तो ये लोग बिल्डर, वस्त्र, आभूषण और लग्जरी आयटमों का व्यापार कर सकते हैं।
तुला राशि: इस राशि पर भी शुक्र देव का आधिपत्य है। इन राशि के लोग स्वभाव से कूटनितिज्ञ होते हैं। ये अधिक सामाजिक, ख़ुश-मिजाज और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये लोग निर्णय लेने में थोड़ा विलंब करते हैं। रिलेशनशिप में ये अधिक रोमांटिक होते हैं। ये रिलेशनशिप में स्थिरता और पारदर्शिता चाहते हैं। ये जातक अपने लव पार्टनर की भावनाओं की क़द्र करते हैं। साथ ही इन लोगों को भी लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है। ये लोग सामाजिक भी होते हैं। साथ ही हर परिस्थिति में मस्त रहते हैं। ये लोग फिल्म लाइन, फैशन डिजाइनिंग, लेखक, मीडिया और संगीत मे अच्छा नाम कमा सकते हैं। ये लोग अच्छा खाने और पहनने के शौकीन होते हैं। इनके अंदर राजाओं की तरह रहन -सहन एवं पहनावे के गुण पाए जाते हैं।