Tips For Wind Chime: फेंगशुई में विंड चाइम्स का विशेष महत्व है और भारत में प्राचीन काल से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। विंड चाइम्स कई किस्मों में आते हैं, जिनमें से कुछ में ध्वनियां होती हैं। इसे घर में रखने से कई फायदे बताए जाते हैं। लेकिन इसे घर में लगाने की सही विधि और दिशा पता होनी चाहिए। विंड चाइम घर से नकारात्मकता को दूर करता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु दोष दूर होता है। घर में सुख-शांति बनी रहती है, इससे आने वाली मधुर ध्वनि से घर के नकारात्मक भाव दूर होते हैं।
किस दिशा में लगाने चाहिए विंड चाइम?
विंड चाइम को घर में पश्चिम या उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। अगर विंड चाइम्स धातु के बने हों तो उन्हें दक्षिण पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। लकड़ी के बने विंड चाइम्स को दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।
बेडरूम के लिए लाएं ऐसी विंड चाइम
बेडरूम में केवल 9 रॉड वाली विंड चाइम ही लगवाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह बना रहता है। अगर ऐसी विंड चाइम लाकर बिना माप के बेडरूम में रख दी जाए तो वैवाहिक जीवन बिगड़ेगा और रिश्ते भी खराब होने लगेंगे।
इस स्थान पर विंड चाइम लगाने से बचें
वास्तु के अनुसार किचन या पूजा घर में विंड चाइम नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि यह दोनों स्थान ऊर्जा का स्त्रोत और देवी-देवताओं का पूजा स्थल माना जाता है। बावजूद इसके यदि को यहां विंड चाइम लगाता है तो इसका प्रतिकूल प्रभाव घर की महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है। विंड चाइम्स को हमेशा घर के मुख्य दरवाजे या खिड़की जैसी ऐसी जगह पर लगाएं जहां से हवा अंदर आ सके।
इस तरह विंड चाइम न लगाएं
घर के दरवाजे पर विंड चाइम न लगाएं और न ही किसी बड़े कमरे में छोटी विंड चाइम लगाएं, इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर नहीं होती है। घर के आकार के अनुसार ही विंड चाइम लगाना चाहिए।
विंड चाइम्स से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है
विंड चाइम को कभी भी ऐसी जगह पर न लगाएं जहां किसी व्यक्ति का उसके नीचे से प्रवेश हो, इसका भी विशेष ध्यान रखें कि जहां विंड चाइम लगाया गया हो उसके नीचे कोई बैठे न। इन बातों का ध्यान रखें नहीं तो घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है और घर के सदस्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए ऐसी जगहों पर विंड चाइम्स नहीं लगाना चाहिए।
विंड चाइम खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
विंड चाइम से निकलने वाली आवाज से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उसका प्रवाह घर में बना रहता है। इनकी वाणी से रिश्ते सुधरते हैं और माहौल खुशनुमा बना रहता है। ऐसा माना जाता है कि विंड चाइम वास्तु दोष को दूर करता है और सौभाग्य भी लाता है, इसलिए जब आप इसे खरीदें तो याद रखें कि इसके पाइप खाली होने चाहिए, ताकि इसकी सुरीली आवाज घर की शोभा में चार चांद लगा दे।